क्या सुप्रीम कोर्ट मुहर लगाएगा तभी कानून बनेगा…?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्या सुप्रीम कोर्ट मुहर लगाएगा तभी कानून बनेगा…?

-उपराष्ट्रपति व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा- अदालतें मर्यादा का पालन करें

जयपुर/- जयपुर में आयोजित देशभर के विधानसभा स्पीकर्स के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में संसद के कामों बढ़ते सुप्रीमकोर्ट के हस्तक्षेप पर अपनी नाराजगी जताते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि क्या अब सुप्रीम कोर्ट की मुहर के बाद ही कोई कानून बनेगा ? उन्होने कहा कि सुप्रीमकोर्ट संसद के कामों में दखल न दे और अपनी मर्यादा का पालन करें। लोकसभी अध्यक्ष ने भी सुप्रीमकोर्ट को अपनी शक्तियों में संतुलन बनाने की नसीहत दी।
              जयपुर में देशभर के विधानसभा स्पीकर्स के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पंहुचे। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत किया।


              उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद के कामों में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- संसद कानून बनाता है और सुप्रीम कोर्ट उसे रद्द कर देता है। क्या संसद द्वारा बनाया गया कानून तभी कानून होगा जब उस पर कोर्ट की मुहर लगेगी। वह जयपुर में देशभर के विधानसभा स्पीकर्स के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे। उपराष्ट्रपति के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अदालती हस्तक्षेप पर नाराजगी जताई।

उपराष्ट्रपति बोले- संसद के फैसले कोई और क्यों रिव्यू करे?
धनखड़ ने कहा- 1973 में एक बहुत गलत परंपरा चालू हुई। केशवानंद भारती केस में सुप्रीम कोर्ट ने बेसिक स्ट्रक्चर का आइडिया दिया कि संसद संविधान संशोधन कर सकती है, लेकिन इसके बेसिक स्ट्रक्चर को नहीं। कोर्ट को सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि इससे मैं सहमत नहीं। हाउस बदलाव कर सकता है। यह सदन बताए कि क्या इसे किया जा सकता है? क्या संसद को यह अनुमति दी जा सकती है कि उसके फैसले को कोई और संस्था रिव्यू करे?
            श्री धनखड़ ने कहा- जब मैंने राज्यसभा के सभापति का चार्ज लिया तब कहा था कि न तो कार्यपालिका कानून को देख सकती है, न कोर्ट हस्तक्षेप कर सकती है। संसद के बनाए कानून को किसी आधार पर कोई संस्था अमान्य करती है तो प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं होगा। कहना मुश्किल होगा कि हम लोकतांत्रिक देश हैं।

बिरला बोले- अपनी शक्तियों का संतुलन बनाएं कोर्ट
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- न्यायपालिका भी मर्यादा का पालन करें। न्यायपालिका से उम्मीद की जाती है कि जो उनको संवैधानिक अधिकार दिया है, उसका उपयोग करें। साथ ही अपनी शक्तियों का संतुलन भी बनाए। हमारे सदनों के अध्यक्ष यही चाहते हैं।

उपराष्ट्रपति ने नेताओं को भी लगाई फटकार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज संसद और विधानसभाओं में जो माहौल है, वह बहुत निराशाजनक है। हमारे चुने हुए जनप्रतिनिधियों का बर्ताव संसद और विधानसभा सदनों में बहुत गिरता जा रहा है। इस निराशाजनक माहौल का समाधान निकाला जाए, इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। संसद और विधानसभा सदनों में जनप्रतिनिधियों के अशोभनीय बर्ताव से जनता नाराज है। गले नहीं उतरता कि संविधान की शपथ लेने वाले जनप्रतिनिधि ऐसे आचरण करते हैं। लोग सोचते हैं कि हमारे चुनकर भेजे हुए जनप्रतिनिधि रास्ता दिखाएंगे।

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को शुरू हुए सम्मेलन में न्यायपालिका के हस्तक्षेप का मुद्दा जोर-शोर से उठा। उपराष्ट्रपति से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक ने काम में हस्तक्षेप का आरोप लगाया।

ऐसा लगता है न्यायपालिका काम में हस्तक्षेप कर रही है – गहलोत
सम्मेलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- कई बार न्यायपालिका से मतभेद होते हैं। ज्यूडिशियरी हमारे कामों में हस्तक्षेप कर रही है। इंदिरा गांधी ने प्रिवी पर्स खत्म किए थे। इसे ज्यूडिशियरी ने रद्द कर दिया था। बाद में बैंकों के राष्ट्रीयकरण से लेकर उनके सब फैसलों के पक्ष में जजमेंट आए।
              गहलोत ने कहा- 40 साल से मैंने भी देखा है। कई बार हाउस नहीं चलता। 10-10 दिन गतिरोध चलता है। फिर भी पक्ष और विपक्ष मिलकर भूमिका निभाते हैं। पक्ष-विपक्ष अपनी-अपनी बात करते हैं। जब 75 साल निकल गए हैं तो देश का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। हम संविधान की रक्षा करें। कई बार उस पर भी सवाल उठते हैं। देश में जो माहौल होता है, उसका लोकसभा-विधानसभा हाउस पर भी फर्क पड़ता है।

सीपी जोशी बोले- विधानसभा स्पीकर हेल्पलेस हैं
राजस्थान विधानसभा के स्पीकर डॉ. सीपी जोशी ने कहा- आज संसदीय लोकतंत्र के सामने कई चुनौतियां हैं। आज कार्यपालिका की तानाशाही है। विधानसभा सदनों की बैठकें ही कम हो रही हैं तो सरकार को जवाबदेह कौन बनाएगा। विधानसभा स्पीकर तो हेल्पलेस हैं। विधानसभा के स्पीकर तो केवल रेफरी हैं। स्पीकर विधानसभा नहीं बुला सकते हैं। यह काम सरकार करती है। दुर्भाग्य यह है कि हम केवल हाउस चलाते हैं। बाकी कोई पावर नहीं हैं। स्पीकर हेल्पलेस है।

दो दिन होगा सम्मेलन
राजस्थान विधानसभा में बुधवार से दो दिन (11 व 12 जनवरी) तक अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन (।प्च्व्ब्) हो रहा है। इसमें देश भर के विधानसभा और विधान परिषद स्पीकर्स भाग ले रहे हैं। सम्मेलन की शुरुआत बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। सम्मेलन में विधानसभा और विधान परिषदों के अध्यक्ष जी-20 से लेकर विधायिका और न्याय पालिका में टकराव रोकने के मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

विधानसभा स्पीकर्स के नाम आने वाले कोर्ट नोटिस और कॉलेजियम का मुद्दा उठेगा
सम्मेलन के दौरान गुरुवार को अदालतों से टकराव रोकने को लेकर होने वाले सेशन पर सबकी निगाहें रहेंगी। इस सेशन में विधानसभा स्पीकर्स को विधायकों के दल बदल और इस्तीफों के मामले में हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट से मिलने वाले नोटिस का मुद्दा उठेगा।

राजस्थान विधानसभा स्पीकर से भी हाईकोर्ट विधायकों की याचिकाओं पर जवाब मांग चुका है। विधानसभा स्पीकर्स को जारी होने वाले कोर्ट नोटिस पर टकराव हो चुका है। दल बदल कानून के तहत विधायकों को अयोग्य ठहराने पर फैसला स्पीकर्स करते हैं। ये मामले कोर्ट में भी जाते हैं। यही टकराव का कारण बनता है। गुरुवार के सेशन में इस पर चर्चा होगी। कॉलेजियम से जजों के चयन का सिस्टम बदलने पर भी चर्चा होगी।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
विधानसभा और विधान परिषद स्पीकर्स के सम्मेलन में दो दिन जी-20 में भारत का नेतृत्व, संसद और विधानमंडलों को प्रभावी, जवाबदेह और उपयोगी बनाने की आवश्यकता, डिजिटल संसद के साथ राज्य विधानमंडलों को जोड़ना और विधायिका, न्यायपालिका के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की आवश्यकता पर अलग अलग सेशन में चर्चा हो रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox