अनीशा चौहान/- सचिवालय में आयोजित कौशल विकास एवं श्रम विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने की दिशा में बड़े फैसले लिए गए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उद्योगों की वर्तमान मांग और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कोर्स तैयार किए जाएं, ताकि युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें सीधा रोजगार से जोड़ा जा सके।

आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर होंगे तैयार
बैठक में यह भी कहा गया कि राज्य के सभी प्रशिक्षण केंद्रों में अत्याधुनिक मशीनों, प्रयोगशालाओं और स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना की जाए। इसका उद्देश्य यह है कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर की हो और प्रशिक्षु व्यावहारिक अनुभव के साथ कौशल हासिल कर सकें।
मुख्य सचिव की निगरानी में सभी संबंधित विभागीय सचिवों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि कौशल विकास और रोजगार के बीच की खाई को कम किया जा सके।
ई-श्रम पोर्टल पर 100% पंजीकरण का लक्ष्य
बैठक में अधिकारियों को ई-श्रम पोर्टल पर 100 प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने और सभी योग्य श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में लाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, स्कूली स्तर पर वैकल्पिक विषय के रूप में स्किल एजुकेशन को जोड़े जाने की योजना पर भी जोर दिया गया।
स्थानीय युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण मिलेगा
प्रत्येक जनपद में स्थानीय युवाओं को प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर और मिस्त्री जैसे तकनीकी कार्यों के लिए बेहतर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे वे स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो सकें।
महिला भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर
राज्य में महिला श्रम भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु विशेष महिला कौशल केंद्रों की स्थापना के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही, दूरदराज क्षेत्रों के युवाओं तक प्रशिक्षण पहुंचाने के लिए “स्किल ऑन व्हील्स” वैन शुरू करने की योजना बनाई गई है।
स्वयं सहायता समूहों को भी मिलेगा प्रशिक्षण
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण, उत्पादन और उद्यम संचालन जैसी आवश्यक क्षमताएं विकसित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद