कोलकाता/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- कोलकाता रेप केस मामले में महिलाओं के उत्पीड़न और सुरक्षा को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज विधानसभा में एक विशेष सत्र बुलाया। इस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘अपराजिता महिला और बाल विधेयक 2024’ पेश किया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराधों को रोकने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि सीबीआई इस मामले में इंसाफ दिलाए।”
यह विधेयक महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कई कठोर प्रावधानों के साथ प्रस्तुत किया गया है, जिससे कि भविष्य में ऐसे अपराधों को रोकने में मदद मिल सके।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज