अनीशा चौहान/- पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित नेताजी इंडोर स्टेडियम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल को एक समय ‘मां, माटी, मानुष’ के नाम पर मिली उम्मीद अब घुसपैठ, हिंसा और अत्याचार में बदल गई है।
कम्युनिस्टों के बाद ममता बनर्जी ने भी बंगाल को बर्बाद किया
अमित शाह ने कहा, “वर्षों तक बंगाल में कम्युनिस्टों का शासन रहा। उसके बाद ममता बनर्जी ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा लेकर आईं। लेकिन आज उन्होंने बंगाल की महान भूमि को घुसपैठ, महिलाओं पर अत्याचार, बम विस्फोट और हिंदुओं के साथ अन्याय का गढ़ बना दिया है।”
सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई
गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा, “दीदी, सुन लीजिए, अब आपका समय खत्म हो गया है। भाजपा 2026 में पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।”
हमें बंगाल में बदलाव लाना है
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, “हमें पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनानी है, घुसपैठ को रोकना है, भ्रष्टाचार खत्म करना है और हिंदुओं के पलायन पर रोक लगानी है। बंगाल में फिर से सुशासन स्थापित करना भाजपा का संकल्प है।”
हिंसा और अराजकता को लेकर ममता सरकार पर वार
अमित शाह ने कहा, “पूरे देश में कहीं भी चुनाव में हिंसा नहीं होती, सिर्फ बंगाल में ही होती है। ममता बनर्जी ने बंगाल को बम धमाकों और आतंक का गढ़ बना दिया है। जिन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है, टीएमसी सरकार के हटते ही उन सभी को न्याय दिलाया जाएगा।”
वोट बैंक की राजनीति के लिए सारी सीमाएं लांघ गईं दीदी
उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए उन्होंने हर मर्यादा को तोड़ा है। “ममता बनर्जी ने सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति की है और बंगाल की जनता को लगातार गुमराह किया है,” शाह ने कहा।
दीदी को ऑपरेशन सिंदूर से पेट में दर्द हो रहा है
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “जब हमारी सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ करके पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया, तो पूरे देश ने इसे सराहा। लेकिन दीदी को इसमें भी दर्द हो गया। उन्होंने न केवल इसका विरोध किया बल्कि इस देश की महिलाओं के साथ भी छल किया।
बंगाल की माताएं-बहनें सिंदूर की कीमत समझा देंगी
शाह ने कहा, “आने वाले चुनाव में बंगाल की माताएं और बहनें ममता बनर्जी को सिंदूर की असली कीमत समझा देंगी। ममता बनर्जी का अंत अब निकट है और बंगाल एक बार फिर विकास और सुरक्षा की ओर बढ़ेगा।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद