कोरोना पीड़ित पुलिस कर्मियों को भी मिलेगी आइसोलेशन सैंटर की सुविधा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना पीड़ित पुलिस कर्मियों को भी मिलेगी आइसोलेशन सैंटर की सुविधा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में कोविड-19 को लेकर लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को भी अब उनके जिलों में ही आइसोलेशन सैंटर की सुविधा मिलेगी। दिल्ली के द्वारका पुलिस जिले में इसकी शुरूआत हो गई है। स्वयं पुलिस प्रशासन ने जिले के कोरोना के संदिग्ध पुलिसकर्मियों के ईलाज व देखभाल के लिए इस आइसोलेशन सैंटर को तैयार कराया है ताकि उन्हें सही समय पर सही ईलाज मिल सके।

दिल्ली के द्वारका पुलिस जिले में बना आइसोलेशन सैंटर


                       इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि दुनिया में महामारी के रूप में फैल रहे कोविड-19 के संकट को देखते हुए दिल्ली में लोगों की सुरक्षा में जुटे पुलिसकर्मियों को अब उनके जिलों में ही कोरोना से बचाव का उचित उपचार मिलेगा। इसके लिए प्रशासन हर जिले में पुलिसकर्मियों के लिए आइसोलेशन सैंटर तैयार करा रहा है। जिला द्वारका के द्वारका साउथ थाना परिसर में आइसोलेशन सैंटर तैयार कराया गया है। जिसमें 10 बेड की सुविधा दी गई है। इस सैंटर को कोविड-19 के सुरक्षा मानकों के हिसाब से तैयार किया गया। इसमें जिले में कार्यरत उन पुलिसकर्मियों को रखा जायेगा जो काम के वक्त कोरोना से पीड़ित हुए है या उनमें कोरोना के लक्षण दिखते हैं। ऐसे कर्मियों को जिनके पास दिल्ली में घर नही है और वो इससे पीड़ित होते हैं तो यहां उनकी जांच व ईलाज दोनो किये जायेंगे। उन्होने कहा कि इस सैंटर में 24 घंटे चिकित्सकों की टीम उपलब्ध होगी और रोगी को कोरोना किट भी दी जायेगी। उन्होने कहा कि अधिकतर पुलिसकर्मी पुलिस बैरकों में रहते है और यहीं से अपनी ड्यूटी पर जाते हैं। ऐसे में अगर कोई पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित होता है या पाया जाता है तो उसे बैरक की बजाये इस सैंटर में आइसोलेट करने की सुविधा मिलेगी ताकि और लोग बचे रह सकें और उसको भी समय पर सही ईलाज दिया जा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox