कोटद्वार/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के कोटद्वार में सोमवार सुबह तेज बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। सिद्धबली मंदिर से पहले वाले मोड़ पर अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर गिर पड़े, जो एक बोलेरो वाहन (UK 11 TA 1610) पर आ गिरे। यह बोलेरो वाहन कोटद्वार की ओर जा रहा था, जिसमें कुल आठ लोग सवार थे।
हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सतवीर पुत्र रणवीर लाल एवं रविन्द्र उर्फ मोनू पुत्र लक्ष्मण के रूप में की गई है। वहीं, छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों को तत्काल कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से पहाड़ी मार्गों पर यात्रा न करें।


More Stories
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Asha Bhosle Death: संघर्ष दौर से गुजरी आशा ताई ने 20 अलग भाषाओं में सिंगिंग को दी नई पहचान और बनाया बेमिसाल रिकॉर्ड
सेल्फी बनी जानलेवा: नजफगढ़ के युवक की पहाड़ी से गिरकर हालत गंभीर
द्वारका में 15 लाख की लूट का खुलासा, 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई