नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले के सेक्टर 23 थाना क्षेत्र में कैब चालक से मोबाइल फोन छीनने की घटना में पुलिस ने केवल तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि दिनांक 9 को शिकायतकर्ता गौरव कुमार ने पुलिस को सूचित किया कि उसकी वैगनआर कैब को रोहतक से दिल्ली के लिए एक व्यक्ति ने बुक किया था। उसके साथ मौजूद एक दोस्त रास्ते में मेट्रो स्टेशन पर उतर गया।
जब कैब धूलसिरस चौक, सेक्टर 24 द्वारका के पास पहुँची, तो आरोपी ने अचानक कार का हैंडब्रेक खींचा, गौरव का मोबाइल फोन जबरदस्ती छीन लिया और ₹5000 की माँग की। मना करने पर आरोपी फोन लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही एसएचओ सेक्टर 23 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें, एसआई राकेश, एएसआई अनिल कुमार, एएसआई करमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज और कांस्टेबल राजेश शामिल थे।
मोबाइल की लोकेशन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।


More Stories
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़