कैबिनेट मंत्री अनिल विज का ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों के लिए बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कैबिनेट मंत्री अनिल विज का ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों के लिए बड़ा बयान

-अनिल विज ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित, वे हमारा ख्वाब पूरा करेंगे'

हरियाणा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/ – आज से ओलंपिक शुरू हो रहे इस बार हरियाणा से अलग-अलग खेलों में लगभग 25खिलाडी हरियाणा से ओलंपिक मे भाग ले रहे है। उनमें से अंबाला के बराड़ा का रहने वाला शूटर सर्बजोत भी उसमें हिस्सा ले रहा है। शूटिंग मे कई मेडल जीत चुका सर्बजोत अब ओलंपिक मे अपने जोहर दिखायेगा। सर्बजोत के परिवार खासकर उनके माता-पिता बहुत खुश नज़र आ रहे है। वहीं पूर्व मे खेल मंत्री भी रहे अनिल विज का कहना कि वो हमारे ख्वाब को पूरा करेगा।

सर्बजोत के माता-पिता का कहना है कि सर्बजोत ने शूटिंग के लिए बहुत मेहनत की है। वे कभी कभी साइकिल से ही अंबाला शूटिंग रेंज में पहुंच जाता था। उनका कहना है कि वे पहले भी कई मेडल जीत चुका है। उन्होंने मीडिया का भी धन्यवाद भी किया कि वे उनके घर तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि सर्बजोत ने स्कूल के समय से शूटिंग की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने बताया कि सर्बजोत का पहला मेडल ब्रॉन्ज मेडल आया था उसके बाद चाइना से भी दो मेडल आये उसके बाद वे लगातार मेडल जीतता रहा और अब ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल लाएगा। ऐसा उन्हें पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार का भी बहुत सहयोग मिला है इसके लिए वे उनके आभारी है। उन्होंने बताया कि वे एक किसान है फिर भी बेटे ने है मुकाम हासिल किया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कंस मिलाकर को हौसला दिया है। उन्होंने कहा कि अनिल विज का भी काफी सहयोग मिला है।

वो हमारे ख्वाब को जरूर पूरा करेंगा- विज
वहीं सर्बजोत के लिए हर कोई ये दुआ कर रहा है कि वे गोल्ड मेडल जीतकर आएगा और उनका ख्वाब पूरा करेंगा।  उनमें हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री अनिल विज भी है। उनका कहा कि वो हमारे ख्वाब को जरूर पूरा करेंगा। हम उन्हें सुविधाएं इसी लिए दे रहे है। उन्होंने कहा कि वो जिस शूटिंग रेंज से गया है वो भी मंत्री रहते मैंने ही बनवाया था और वे चाहते है कि अंबाला के बच्चे ओलंपिक में जाकर वहां पर अंबाला का डंका बजाये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox