केंद्र की सत्ता में आने पर पूरे देश में लागू करेंगे स्वास्थ्य बीमा योजना : कांग्रेस नेता राहुल गांधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केंद्र की सत्ता में आने पर पूरे देश में लागू करेंगे स्वास्थ्य बीमा योजना : कांग्रेस नेता राहुल गांधी

मानसी शर्मा /- कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों के लिए शुरू किए गए स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि 2024 के आम चुनाव के बाद उनकी पार्टी केंद्र की सत्ता में आई, तो पूरे देश में ऐसी योजना लागू की जाएगी। राहुल ने स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच में असमानता का उल्लेख करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से संपन्न लोग बड़े हॉस्पिटलों में बेहतरीन इलाज करवा सकते हैं। वहीं, वित्तीय संसाधनों के अभाव में गरीब लोगों को कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियों से निपटने में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

चिकित्सा विपदाओं के सबसे बड़े पीड़ित गरीब होते हैं

राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के सुल्तान-बथेरी में स्थित एक निजी हॉस्पिटल के नये खंड के उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। राहुल ने कहा कि चिकित्सा विपदाओं के सबसे बड़े पीड़ित अक्सर गरीब लोग होते हैं। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय-स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र के पुन: मूल्यांकन की आवश्यकता रेखांकित की।

राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल ने कहा कि मैं पूरे भारत में बहुत घूमता हूं, और मैं देखता हूं कि चिकित्सा विपदाओं के सबसे बड़े शिकार गरीब लोग होते हैं। आपके पास पैसे हैं तो आप हमेशा अच्छे अस्पताल में इलाज करा सकते हैं।” पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार को, गरीबों को बुनियादी गारंटी के तौर पर किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं देने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

स्वास्थ्य देखभाल के बारे में राष्ट्रीय-स्तर पर पुनर्विचार करना होगा
राहुल ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र के बारे में सोचने के अपने तरीके पर राष्ट्रीय-स्तर पर पुनर्विचार करना होगा और मेरा मानना है कि देश की सरकार को जिस एक गारंटी के बारे में सोचना चाहिए, वह वास्तव में कम मूल्य पर, विशेष रूप से गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के बारे में हो।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox