कृषि मंत्री जेपी दलाल ने SYL को लेकर दिया बयान  -हुड्डा पर ली चुटकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने SYL को लेकर दिया बयान  -हुड्डा पर ली चुटकी

मानसी शर्मा /-   विजयादशमी पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया गया। हरियाणा के रोहतक में सबसे पुरानी रामलीला कमेटी द्वारा दशहरा का उत्सव मनाया गया। इस दहशरे के अवसर पर हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने प्रदेश वासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी।

जेपी दलाल ने कहा कि रामलीला और दशहरे का त्योहार देश भर में मनाया जाता है। जेपी दलाल ने कहा कि आज हर आदमी के अंदर रावण है। उसकी राक्षस प्रवृति रावण है। सावत्विक प्रवृति राम का प्रतीक है। जीवन में रावण रूपी राक्षसी प्रवृत्ति का अंत करना चाहिए। हर व्यक्ति को देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए श्रीराम आर्दशों का। पालन करना चाहिए। साथ में अयोध्या में राममंदिर को लेकर कहा हमारी पार्टी राम भगत पार्टी है। राममंदिर हमारी सरकार ने साकार किया है एक लंबी लड़ाई के बाद अब राममंदिर बन कर तैयार हो गया है जनवरी में राममंदिर का उद्घाटन है। राममंदिर बनने से सारा देश राममय हो जायेगा।

हरियाणा कृषि मंत्री जेपी दलाल का SYL को लेकर भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद SYL  निर्माण जरूर होगा। सभी पार्टियां SYL पर राजनीति करती आ रही है। नहर खत्म कर किसानों को जमीन वापस तक कर दी गई। केजरीवाल कहते है कि हरियाणा को एक बूंद में पानी नहीं देंगे जबकि हरियाणा के हर जिले में पंजाब से कन्वेयर बना कर वोट लेना चाहते है।पानी और नहर देश की संपदा है सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई में नहर निर्माण का आदेश जरूर देंगे,बीजेपी ने इस मामले कभी राजनीति नहीं बल्कि बीजेपी ने पैरवी की है।

किसानों के चेहरे पर मुस्कान है- जेपी दलाल

जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश में धान खरीद को लेकर भी कहा कि पिछली साल 59 लाख मीट्रिक टन धान आया था अब तक 44 लाख मीट्रिक टन धान आ चुका है साढ़े आठ हजार करोड़ का भुगतान हो चुका है। किसानों के चेहरे पर मुस्कान है पिछली बार से अच्छा भाव मिल रहा है।

हुड्डा पर ली चुटकी

वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चार डिप्टी सीएम को लेकर चुटकी लेते हुए बोले की यह तो चार डिप्टी सीएम नही बल्कि चार सीएम भी बनाने की बात कहेंगे। आज जेपी दलाल रोहतक में प्राचीन रामलीला कमेटी।द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे । 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox