कूड़े में छिपा खजाना: भिखारी के पास मिले नोटों के कट्टे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कूड़े में छिपा खजाना: भिखारी के पास मिले नोटों के कट्टे

मानसी शर्मा/-  कर्नाटक के मंगलुरु शहर में उस वक्त लोगों के होश उड़ गए जब एक दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर महिला भिखारी के पास से लाखों रुपये बरामद हुए। यह घटना शहर के पठानपुरा इलाके की है, जहां यह महिला करीब 13 वर्षों से एक मकान के बाहर रह रही थी। मोहल्ले के लोग अक्सर उसे वहीं बैठे देखते थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह अपने आसपास इतनी बड़ी रकम छिपाकर रखे हुए है। हाल ही में जब स्थानीय लोगों ने उसे उस स्थान से हटाने की कोशिश की, तो उसने अपने पास रखे कुछ कट्टों को कसकर पकड़ लिया, जिससे शक गहराया।
कूड़ेदान के पास छिपाए थे नोटों और सिक्कों से भरे कट्टे

शक के आधार पर जब लोगों ने महिला की तलाशी ली तो उसके झोले और कट्टों से भारी मात्रा में नकदी और सिक्के बरामद हुए। गिनती शुरू की गई तो रकम एक लाख रुपये से भी अधिक निकली। बताया जा रहा है कि महिला ने यह पैसा वर्षों से कूड़ेदान के पास छिपाकर रखा था। मोहल्ले में इस खुलासे के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग यह समझ नहीं पा रहे थे कि यह महिला इतनी बड़ी रकम कहां से लाई।

पुलिस ने संभाली जिम्मेदारी

मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पैसे अपने कब्जे में लेकर महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। अधिकारियों का कहना है कि महिला को फिलहाल एक सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा। साथ ही, बरामद की गई राशि को प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति या संस्था को सौंपा जाएगा। यह अनोखी घटना पूरे मंगलुरु में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों को हैरान कर रही है कि सड़क पर रहने वाली यह महिला आखिर इतने पैसे कैसे इकट्ठे कर पाई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox