कुख्यात गैंगस्टर नवीन खाती समेत तीन शातिर हथियार सप्लायर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कुख्यात गैंगस्टर नवीन खाती समेत तीन शातिर हथियार सप्लायर गिरफ्तार

-द्वारका जिला के जाफरपुर कलां थाना पुलिस टीम ने आरोपियों से एक पिस्तौल, तीन कट्टे (देशी पिस्तौल) और 25 कारतूस किए बरामद

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिले के थाना जाफरपुर कलां पुलिस ने “नो गन्स नो गैंग्स“ मिशन के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुख्यात गैंगस्टर नवीन खाती भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल, तीन देशी कट्टे (सीएमपी) और 25 ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 17 जुलाई 2025 को रात लगभग 10ः25 बजे, थाना जेपी कलां के पुलिसकर्मी सुरहेड़ा मोड़ – मुख्य ढांसा रोड के पास विशेष पिकेट पर तैनात थे। तभी एक संदिग्ध आई-20 कार नाके की ओर आती दिखी। कार में दो व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया।

तलाशी में मिला भारी असलहा
कार की तलाशी लेने पर उसमें से 3 अवैध हथियार, एक पिस्तौल और दो कट्टे (सीएमपी) के साथ 23 ज़िंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुईः
1. दिनेश कुमार मान, पुत्र सुंदर लाल, उम्र 42 वर्ष
2. देवेंद्र उर्फ शूटर, पुत्र भीम सिंह, उम्र 40 वर्ष, देवेंद्र पहले भी हत्या और आर्म्स एक्ट सहित कुल 13 आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है।
3. गैंगस्टर नवीन खाती से 1 कट्टा (सीएमपी) और 2 ज़िंदा कारतूस बरामद।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
गहन पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ये हथियार मित्राऊँ गाँव के कुख्यात गैंगस्टर नवीन खाती से खरीदे थे और अधिक मुनाफे के लिए उन्हें बेचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नवीन खाती की तलाश शुरू की और उसकी निशानदेही पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से भी एक कट्टा (सीएमपी) और 2 ज़िंदा कारतूस बरामद हुए।

एफआईआर दर्ज, जांच जारी
इस पूरे मामले में थाना जेपी कलां में एफआईआर संख्या 95/25, धारा 25/25(8) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

मिशन “नो गन्स नो गैंग्स“ का असर
द्वारका जिले के डीसीपी, आईपीएस श्री अंकित सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा अभियान “नो गन्स नो गैंग्स“ अपराधियों पर लगाम लगाने में लगातार सफल हो रहा है। इस मिशन का उद्देश्य है दृ दिल्ली की सड़कों को अवैध हथियारों से मुक्त करना और गैंग संस्कृति पर करारी चोट करना।

सफल टीम का परिचय
इस ऑपरेशन को सफल बनाने में थाना जेपी कलां की टीम ने सराहनीय कार्य किया। इस टीम में एसआई गौरव, एएसआई राम नाथ, कांस्टेबल राजकुमार शामिल थे। इनका पर्यवेक्षण थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह गुलिया द्वारा किया गया।

पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। सामूहिक सहयोग से ही अपराधमुक्त समाज की स्थापना संभव है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox