हरियाणा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में कारगिल विजय दिवस पर कारगिल शहीदों की याद में तिरंगा मशाल पद यात्रा निकाली गई। हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर के साथ भाजपा नेता,कार्यकर्ता और सैंकड़ों की संख्या में युवा महिलाएं और जगाधरी के लोग हाथो में तिरंगा और मशाल लिए पदयात्रा में शामिल हुए। कारगिल के शहीदों को याद करते हुए सभी ने भारत माता के जय घोष लगाए। तिरंगा मशाल पद यात्रा जगाधरी रामलीला भवन से शुरू हुई और रेलवे बाजार, चौक बाजार ,खेड़ा बाजार,पत्थर वाला बाजार, झंडा चौक, स्कूल रोड से होते हुए रामलीला भवन पर इसका समापन हुआ।
तिरंगा मशाल पद यात्रा में शामिल हुए कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि जिन वीर शहीदों के बलिदान से हमने कारगिल जीता और पूरी दुनिया में हमारे देश का मान सम्मान बढ़ा उन शहीदों को नमन करने के लिए आज ये मशाल पद यात्रा निकाली जा रही है। कारगिल का युद्ध दुनिया का एक अलग तरह का युद्ध था।
अदम्य साहस ने दुश्मनों को हराने का काम किया- कृषि मंत्री कंवर पाल
कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि जिसमें दुश्मन की सेना बहुत ऊपर थी और हमारे सैनिक बहुत नीचे थे। लेकिन हमारे सैनिकों के अदम्य साहस ने दुश्मनों को हराने का काम किया। उन शहीदों की शहादत को हम नमन करते है और उन्ही की याद में पूरे देश में इस प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे है। शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।


More Stories
अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई: सप्लायर गिरफ्तार, फैक्ट्री का खुलासा
भाजपा का आरोप पत्र जारी, चुनाव को बताया निर्णायक
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी