नई दिल्ली/साउथ-वेस्ट दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कापसहेड़ा थाना पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले 3 कुख्यात सेंधमारों को कापसहेड़ा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए सेंधमारों के नाम राजीव उर्फ़ राजू ,गुलशन और राकेश उर्फ़ छोटू है। ये सभी कापसहेड़ा के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 2 मोबाइल, एक वाटर मीटर और 58 हज़ार 400 रूपए नकद बरामद किये है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 4 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।
साउथ वेस्ट ज़िले के डीसीपी रोहित मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की 3 फरवरी को कापसहेड़ा मार्किट के एक दूकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई थी की किसी ने उसकी दूकान का शटर तोड़कर उसमे रखे 2 महंगे मोबाइल और 60 हज़ार रूपए नकद चोरी कर लिए है। मामले की छानबीन के लिए एसीपी सत्यजीत सरीन और एसएचओ नवीन कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर विजय, एएसआई सज्जन सिंह, हेड कांस्टेबल बलबीर, अलोक, नितिन, सुमेर और कांस्टेबल अजय की टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की तभी पुलिस को सूचना मिली की इस वारदात के तीनो आरोपी कापसहेड़ा गांव में अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने छापा मारकर तीनो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से पुलिस ने चोरी के 2 मोबाइल व 58 हज़ार 400 रूपए नकद बरामद किये। फिलहाल पुलिस इसने पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई