विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अपराधियों पर द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अपराधियों पर द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

-द्वारका पुलिस ने विभिन्न मामलो में फरार चल रहे महिला समेत 4 भगोड़ों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/द्वारका/सुनील /- द्वारका पुलिस ने विभिन्न मामलो में फरार चल रहे महिला समेत 4 भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए अपराधियों की पहचान लखेश खरबंदा निवासी नजफगढ, संगीता कुमारी निवासी ग्रेटर नोएडा, संजू उर्फ़ करण निवासी उत्तम नगर और राहुल साहनी निवासी बिंदापुर के तौर पर हुई है।

द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की एसीपी राम अवतार की देखरेख में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ,रघुवीर सिंह और विवेक मंडोला की टीम ने इन चारो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे एक अपराधी को द्वारका सेक्टर -12 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए अपराधी का नाम लखेश खरबंदा है जो नजफगढ़ के संगम विहार का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ द्वारका साउथ थाने में 2018 में चेक बाउंस होने का मामला दर्ज़ हुआ था जिसके चलते यह गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था।

द्वारका कोर्ट की जज दिव्या अरोड़ा द्वारा इसे पिछले साल भगौड़ा भी घोषित किया गया था। दूसरे मामले द्वारका ज़िले की जेलबेल सेल ने ठगी के मामले में फरार चल रही एक महिला अपराधी को यूपी के ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला अपराधी का नाम संगीता कुमारी है जो  यूपी के ग्रेटर नोएडा की ही रहने वाली है। आरोपी महिला के ऊपर साल 2016 में बिंदापुर थाने में एक ठगी करने का मामला दर्ज़ हुआ था। तीसरे मामले में  द्वारका जेलबेल सेल ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को बिंदापुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम राहुल साहनी है जो बिंदापुर का ही रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ साल 2020 में बिंदापुर थाने में मारपीट करने का एक मामला दर्ज़ हुआ था।

द्वारका कोर्ट की जज दिव्या यादव द्वारा इसे इसी साल भगोड़ा भी घोषित किया हुआ था। चौथे मामले में द्वारका ज़िले की एटीएस पुलिस ने लूटपाट के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को उत्तम नगर की काली बस्ती से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम संजू उर्फ़ करण है जो उत्तम नगर की काली बस्ती का ही रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से ही लूटपाट ,चोरी ,हत्या का प्रयास और मारपीट सहित 7 मामले दर्ज़ है। आरोपी के खिलाफ साल 2009 में विकासपुरी थाने में एक लूटपाट करने का मामला दर्ज़ हुआ था। द्वारका कोर्ट के जज नितीश गोले द्वारा इसे इसी साल भगौड़ा भी घोषित किया गया था। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox