कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा- ‘ये है जोर से झूठ बोलने वाली सरकार’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा- ‘ये है जोर से झूठ बोलने वाली सरकार’

मानसी शर्मा /-  छत्तीसगढ़ में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर पार्टियां जोर आजमाइश में लगी हैं। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। यहां पर परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा, मोदी जी ने देश भर के आदिवासियों के सम्मान के लिए बहुत सारे काम किए हैं।जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ साथ आदिवासी  भाई-बहनों को सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास देने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है।

संबोधन के दौरान गृह मंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला, अमित शाह ने कहा, ‘केंद्र में 10 वर्ष तक कांग्रेस की सरकार थी, उस सरकार ने देश भर में आदिवासी कल्याण के लिए मात्र 29,000 करोड़ रुपये दिए। लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 1,32,000 करोड़ रुपये आदिवासी कल्याण पर खर्च किए गए।कांग्रेस सरकार के समय देश में मात्र 90 एकलव्य मॉडल स्कूल थे। जिनकी संख्या मोदी सरकार में बढ़कर 740 हो चुकी है।

कांग्रेस सरकार पर बोला हमला

अमित शाह ने कहा, ‘मोदी जी ने District Mineral Fund बनाया, जिसके अंतर्गत पिछले 9 सालों में 75,000 करोड़ रुपये जिलों के विकास पर खर्च किया गया।इसके तहत पीने का पानी, प्राथमिक शिक्षा, गौशाला का विकास और घर-घर बिजली पहुंचाने जैसे कार्य किए गए हैं।बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ वादाखिलाफी की है। बघेल सरकार ने प्रदेश की गरीब जनता का पैसा लूट कर दिल्ली दरबार में पहुंचाया।’

कांग्रेस को बताया झूठ बोलने वाली सरकार

अमित शाह ने आगे कहा, ‘ये जोर से झूठ बोलने वाली सरकार है, इन्होंने अभी अभी कहा कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण होगा। मैं आज यहां कह रहा हूं कि इसका कोई निजीकरण नहीं होगा। नगरनार स्टील प्लांट पर सिर्फ यहां के आदिवासियों का अधिकार है।मोदी जी अभी यहां आए और बस्तर जिले के जगदलपुर क्षेत्र के लिए 27 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।मैं आपको बता रहा हूं, अगर आपने फिर से बघेल जी को लाने की गलती की, तो जो पैसा केंद्र सरकार यहां भेजेगी वो कांग्रेस के एटीएम से दिल्ली पहुंच जाएगा।और अगर भाजपा की सरकार बनी तो 27 हजार करोड़ रुपये में राज्य सरकार और पैसा जोड़ कर जगदलपुर का विकास करेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox