कांग्रेसी कुत्ते आए तो दफना दूंगा’, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के फिर बिगड़े बोल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेसी कुत्ते आए तो दफना दूंगा’, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के फिर बिगड़े बोल

मानसी शर्मा /-   विधायक संजय गायकवाड़ ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए पार्टी को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यक्रम में आने वाले किसी भी कांग्रेसी कुत्ते को वह दफना देंगे। इससे पहले राहुल गांधी के खिलाफ बयान देकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था। बुलढाणा के विधायक गायकवाड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी।

क्या बोले संजय गायकवाड़?

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा, ‘अगर कोई कांग्रेसी कुत्ता मेरे कार्यक्रम में घुसने की कोशिश करेगा, तो मैं उसे वहीं दफना दूंगा।’ इससे पहले विधायक ने कहा था कि आरक्षण संबंधी टिप्पणी के लिए राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विवाद के बारे में पूछे जाने पर गायकवाड़ ने कहा, ‘मैंने बयान दिया। अगर मैंने माफी नहीं मांगी है, तो मुख्यमंत्री को ऐसा क्यों करना चाहिए? देश के 140 करोड़ लोगों में से 50 फीसदी आबादी को आरक्षण मिलता है। में उस व्यक्ति के बारे में दिए गए बयान पर अडिग हूं, जिसने आरक्षण हटाने की बात कही थी।’

अमेरिका में क्या बोले थे राहुल गांधी?

कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के बाद सोमवार रात पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया है। आरक्षण संबंधी टिप्पणी करने वाले राहुल गांधी हाल ही में अमेरिका की यात्रा पर थे। जहां उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब भारत में आरक्षण के लिहाज से निष्पक्षता होगी और अभी ऐसा नहीं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox