कल तक विरोध करने वाले अब जनता से करने लगे वैक्सीन लगवाने की अपील

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कल तक विरोध करने वाले अब जनता से करने लगे वैक्सीन लगवाने की अपील

-राजनेताओं के कोर ग्रुप में कोरोन की दस्तक, सभी पार्टियों के आला नेता हुए संक्रमित -कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी महामारी की चपेट में, भाजपा, कांग्रेस, सपा, जेडीयू व आप के कई बड़े नेता व मंत्री हुए संक्रमित
NM News Rahul Gandhi

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कल तक कोरोना वैक्सीन को लेकर जो विपक्षी नेता वैक्सीन पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे थे वही नेता अब जब खुद संक्रमित होने लगे है तो आम जन से वैक्सीन लेने की अपील करते नजर आ रहे है। अभी तक आम आदमी को अपनी चपेट में ले रहा कोरोना ने अब राजनेताओं के कोर ग्रुप में अपनी दस्तक दे दी है। जिसके चलते अब सभी पार्टियों के आला नेता कोरोना संक्रमित हो रहे है। इनमें भाजपा, कांग्रेस, सपा, जदयू व आप पार्टियों के अधिकतर नेता अब संक्रमण की चपेट में आ रहे है। हाल ही में सपा नेता अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके बताया कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोविड के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया था, जिसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
                     कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया था, जिसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक जो ढ़ील दी जा रही थी वह अब धीरे-धीरे बंद होती जा रही है। कई राज्यों ने जटील परिस्थितियों को देखते हुए लाॅकडाउन का ऐलान कर दिया है और कई राज्य अपने यहां लाॅकडाउन करने जा रहे हैं। हालांकि अभी भी लोग नये संक्रमण को लेकर इतने गंभीर नजर नही आ रहे है जिसकारण देश में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। हालांकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार लोगों से वैक्सीन लेने की अपील कर रहे है लेकिन अभी तक विपक्ष इस वैक्सीन को लेकर सवाल ही खड़े करता आ रहा था लेकिन जब विपक्ष के नेता अब संक्रमित होने शुरू हुए है तब से टीकाकरण की परिस्थितियों भी बदलने लगी है और कल तक जो लोग वैक्सीनेशन का विरोध कर रहे अब वहीं  राजनेता कोरोना वैक्ैसीन लेने की अपील करते नजर आ रहे है। यानी जब अपने पर पड़ी तो राजनीति छोड़ जीवन की सच्चाई से रूबरू होकर जन अपील करने लगे वर्ना विरोध का यह स्वर यूं ही जारी रहता।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox