कलयुगी मां ने ममता को किया शर्मसार, गुस्से में आकर बेटी को उतारा मौत के घाट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कलयुगी मां ने ममता को किया शर्मसार, गुस्से में आकर बेटी को उतारा मौत के घाट

मानसी शर्मा / – मुंबई में दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है जहां एक महिला ने गुस्से में आकर अपनी बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। दरअसल, मां-बेटी के बीच बहस चल रही थी तभी महिला ने आपा खो दिया और अपनी बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मामले का पता लगते ही पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

मंगलवार को इस हत्याकांड के बारे में मुंबई पुलिस ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्मल नगर पुलिस थाना क्षेत्र का मामला है। जहां पश्चिमी उपनगर बांद्रा में एक महिला ने अपने घर पर बहस के बाद अपनी 19 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि, 40 वर्षीय टीना बागड़े ने अपनी बेटी भूमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला अपनी बेटी के साथ उसके प्रेम संबंध को लेकर बहस कर रही थी। बाद में यह बहस झगड़े में बदल गई तभी लड़की ने अपनी मां का हाथ पर काट लिया।

अस्पताल में खुला राज

पुलिस के जानकारी के मुताबिक, हाथ पर काटने की वजह से मां आग बबूला हो गई और गुस्से में आकर लड़की का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। परिवार के लोग तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, वहां उन्होंने दावा किया कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था। लेकिन मेडिकल जांच के बाद उनका झूठ पकड़ा गया। आरोपी मां से पूछताछ करने पर उसने अपनी बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर लीऔर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox