कर्फ्यू के बीच मणिपुर में बिगड़े हालात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कर्फ्यू के बीच मणिपुर में बिगड़े हालात

मानसी शर्मा /-   मणिपुर पिछले साल से हिंसा की आग में सुलग रहा है। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुई झड़प को एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है। लेकिन , अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। वहीं मंगलवार यानी 10सितंबर को छात्रों ने राजभवन तक मार्च निकाला था। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। हालांकि पुलिस ने स्थिति पर काबू कर लिया था। इसी बीच कांग्रेस सांसद ए बिमोल अकोइजाम ने गृह मंत्री अमित शाह को हिंसा मामले पर चिट्ठी लिखी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी इंफाल कर्फ्यू जारी है। बता दें कि राज्य के तीन जिलों में मंगलवार दोपहर से कर्फ्यू लगाया गया है। जिसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। साथ ही अप्रिय घटना से बचने के लिए शहर में पुलिसकर्मियों की लगातार गश्त जारी है। उन्होंने कहा कि हालात तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में हैं। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान नारे लगाए। सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर और कंचे फेंके। इससे पुलिसकर्मियों को उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े

छात्रों की मांग डीजीपी को हटाया जाए

मणिपुर में बदतर होती कानून-व्यवस्था को लेकर छात्रों ने मंगलवार को राजभवन की ओर मार्च किया था। वहीं छात्रों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में कई छात्र जख्मी हो गए थे। छात्रों की मांग है कि राज्य के डीजीपी और सुरक्षा सलाहकार कानून-व्यवस्था से निपटने में नाकाम रहे हैं। इस कारण उन्हें उनके पद से हटाया जाए। वे अपनी इसी मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए राजभवन की ओर बढ़ रहे थे।

छात्रों ने राज्यपाल से की मुलाकात                    

राजभवन ने मंगलवार देर रात बयान जारी कर कहा कि छात्रों के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की। साथ ही छात्रों ने एक ज्ञापन सौंपा है। छात्रों ने राज्यपाल से मांगों को पूरा करने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया। वहीं राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि वह छात्रों और मणिपुर के लोगों के हित में कदम उठाएंगे।  इसके अलावा छात्रों के एक संगठन ने दावा किया कि झड़प में 55 से अधिक छात्र घायल हो गए।  उन्हें इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox