कर्नाटक के साथ अदालत के बाहर कोई समझौता नहीं- सावंत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कर्नाटक के साथ अदालत के बाहर कोई समझौता नहीं- सावंत

गोवा के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

गोवा– गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को महादयी जल विवाद मुद्दे पर कर्नाटक के साथ किसी भी तरह की बातचीत या अदालत से बाहर कोई समझौता करने से इनकार कर दिया।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा सरकार अपने रुख पर अडिग है कि कर्नाटक को महादयी नदी के पानी को मोड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अदालत से बाहर किसी समझौते या बातचीत का कोई मुद्दा ही नहीं है। गौरतलब है कि गोवा में महादयी नदी को मंडोवी नदी के नाम से जाना जाता है। राज्य की राजधानी पणजी मंडोवी के तट पर स्थित है जो भारत की सबसे छोटी नदियों में से एक है। यह बरसाती नदी कर्नाटक के बेलगाम जिले के भीमघाड़ में निकलती है। अरब सागर में गिरने से पहले नदी 35 किलोमीटर कर्नाटक एवं 52 किलोमीटर गोवा में बहती है।
कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके पानी की जरूरतों के लिए महादयी पर निर्भर हैं। प्रसिद्ध जल विशेषज्ञ एसजी बालेकुंडरी ने पहली बार 1970 में महादयी नदी के जल को डायवर्जन करने की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार कर्नाटक के धारवाड़ जिले में नवलतीर्थ बांध में नदी का पानी जमा किया जाना था। 1970 में बनाया गया यह बांध अबतक केवल 3 या चार बार ही अपनी क्षमता के बराबर भरा गया है।
कर्नाटक ने मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र में पेयजल की जरूरतों के लिए महदायी से 7.56 टीएमसी फीट पानी की मांग की थी। वह महादयी की दो सहायक नदियों कलासा और बंदौरी के बीच बांध बनाना चाहता है। इससे जुड़वा शहर हुबली-धारवाड़ एवं 180 गांवों में पानी की आपूर्ति हो सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox