
मानसी शर्मा / – बीते साल से भारत और कनाडा के बीच रिश्ते तल्ख हैं। कनाडा ने भारत पर सिख अलगाववादी निर्ज्जर की हत्या का आरोप लगाया था जिसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्तों में खट्टास आई हुई है। वहीं अब दोनों देशों के बीच एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, कनाडा के संघीय चुनाव 2019और 2021में विदेशी हस्तक्षेप की जांच कर रहे आयोग ने कैनेडियन सरकार से भारत से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। एक प्रेस रिलीज में जांच आयोग ने कहा है कि उसने कनाडा सरकार के दस्तावेज़ संग्रह विभाग से अनुरोध किया है कि 2019 और 2021के चुनावों से संबंधित भारत द्वारा कथित हस्तक्षेप से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
विदेशी हस्तक्षेप की जांच की जा रही
अंग्रेजी अखबर हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा में चुनावों को लेकर विदेशी हस्तक्षेप की जांच की जा रही है। सितंबर 2023 में आयोग को जिम्मेदारी मिली थी। उस दौरान ये स्पष्ट था कि चीन और रूस के हस्तक्षेप की जांच की जा रही हैं लेकिन अब भारत का नाम भी सामने आ रहा है। प्रेस रिलीज के अनुसार, एक न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले आयोग ने भारत की भूमिका पर संदेह जताया है।
जांच आयोग ने ये अनुरोध किया है कि कनाडा सरकार अपनी शर्तों के पैराग्राफ खंड (A)(i)(A) और (A)(i)(B) से संबंधित दस्तावेज़ मुहैया कराए। जिसमें 2019 और 2021 के चुनावों में भारत द्वारा कथित हस्तक्षेप से संबंधित जानकारी और दस्तावेज शामिल हैं।
क्या था विवाद
गौरतलब है कि कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने पिछले साल सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का जिम्मेदार भारत को बताया था। ट्रूडो ने पिछले साल 18सिंतबर को कहा था कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ है। हम इसकी जांच करेंगे। लेकिन, भारत ने पीएम ट्रूडो के बयान को गलत बताया था। भारत का कहना था कि ट्रूडो का बयान राजनीति से प्रेरित है। इस बयान के बाद भारत और कनाडा के रिश्ते तल्ख हो गए थे। बता दें कि पिछले साल 18जून को हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।





More Stories
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
झारखंड: खूंटी में बर्थडे पार्टी के बहाने 3 नाबालिग लड़कियों को ले गए, दो बहनों से गैंगरेप; तीसरी ने भागकर बचाई जान
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: अब तक 10, 660 किलो नकली खोया जब्त; 44 में से 35 सैंपल फेल