कंगना पर पोस्ट को लेकर फंसे एचएस अहीर और सुप्रिया श्रीनेत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कंगना पर पोस्ट को लेकर फंसे एचएस अहीर और सुप्रिया श्रीनेत

-चुनाव आयोग से कार्रवाई के लिए कहेगा राष्ट्रीय महिला आयोग

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सुप्रिया श्रीनेत मुश्किले कम होती नजर नही आ रही है। बीजेपी नेताओं और कंगना रनौत के पलटवार के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए सुप्रिया श्रीनेत की इस हरकत के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग करेगा। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि वह इस संबंध में निर्वाचन आयोग से संपर्क करेंगी। सुप्रिया श्रीनेत के अलावा गुजरात के किसान कांग्रेस के नेता एच.एस. अहीर ने भी कंगना पर ओछी टिप्पणी की थी।

चुनाव आयोग से होगी सुप्रिया श्रीनेत की शिकायत
राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक्स हैंडल से लिखा कि राष्ट्रीय महिला आयोग सुप्रिया श्रीनेत और एच. एस. अहीर के अपमानजनक आचरण से स्तब्ध है। आहिर ने सोशल मीडिया पर कंगना के बारे में भद्दी और अपमानजनक टिप्पणी की। इस तरह का व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। रेखा शर्मा ने भारत के चुनाव आयुक्त को एक पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। आइए सभी महिलाओं के लिए सम्मान और गरिमा बनाए रखें।

रेखा शर्मा ने कंगना का किया समर्थन
रेखा शर्मा ने भाजपा के सदस्य तजिंदर बग्गा की ओर से मुद्दा उठाए जाने पर ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि कंगना रनौत आप एक योद्धा और चमकता सितारा हो। असुरक्षित महसूस करने वाले लोग घटिया हरकतें करते हैं। यूं ही चमकती रहिये, मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। तजिंदर बग्गा निर्वाचन आयोग को पत्र लिख रही हूं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox