ऑफिस के सामने फाइनेंसर का मर्डर, बदमाशों ने 7 गोलियां मारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऑफिस के सामने फाइनेंसर का मर्डर, बदमाशों ने 7 गोलियां मारी

मानसी शर्मा / –  हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को ऑफिस के सामने युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे उसे करीब 7 गोलियां लगीं। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रोहतक PGI में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात रोहतक के सुनारिया गांव में हुई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान रविंद्र (27) के रूप में हुई है।

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार सुनारिया गांव निवासी रविंद्र हत्या के केस में जेल में बंद था। वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। जेल से आने के बाद उसने गांव में ही फाइनेंस का काम शुरू किया। शुक्रवार दोपहर को रविंद्र दुकान से खाना खाने के लिए आया। जब वह खाना खाकर दुकान लौट रहा था, तभी 2 गाड़ियों में भरकर करीब 6 लोग आए। उन्होंने रविंद्र के घर के सामने ही अपनी गाड़ियां रोकीं और ऑफिस के बाहर खड़े रविंद्र पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। इस दौरान करीब 7 गोलियां रविंद्र को लगीं। इसके बाद रविंद्र जमीन पर गिर गया और बदमाश गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।

आरोपियों की तालाश में जुटी पुलिस

रविंद्र के परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे उठाया और गंभीर हालत में रोहतक PGI लेकर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, यह हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, हत्या के आरोपियों का पुलिस को कुछ पता नहीं चला है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox