नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/- जर्मन लक्जरी कार निर्माता ऑडी ने आज भारत में ग्राहकों के लिये अपनी तरह के अनोखे रिवार्ड्स प्रोग्राम- ऑडी क्लब रिवार्ड्स की घोषणा की है। ऑडी क्लब रिवार्ड्स खास पहुँच, सेगमेंट में पहले प्रिविलेज और बीस्पोक अनुभवों की पेशकश करता है। ऑडी क्लब रिवार्ड्स ऑडी इंडिया के सभी मौजूदा मालिकों (ऑडी अप्रूव्ड : प्लस सहित) और भविष्य के ग्राहकों के लिये खुला है।
ऑडी इंडिया के प्रमुख श्री बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, “आज हम अपने ग्राहकों के लिये सेगमेंट में पहले लॉयल्टी प्रोग्राम- ऑडी क्लब रिवार्ड्स को लॉन्च कर अपनी मानव-केन्द्रित रणनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। ऑडी क्लब रिवार्ड्स अनूठे अनुभवों, पार्टनर की सुविधाओं, रिवार्ड पॉइंट्स आदि की पेशकश करता है। ऑडी इंडिया में हम उत्पादों से आगे विस्तार करते हुए ऐसा ब्राण्ड बन रहे हैं, जो लाइफस्टाइल सर्विस भी देता है। हम अपने ग्राहकों के लिये स्वामित्व के अनुभव को समृद्ध बना रहे हैं और ऑडी क्लब रिवार्ड्स की सेगमेंट में पहली सुविधाओं के साथ हम लक्जरी ऑटोमोबाइल सेगमेंट में मानदंड स्थापित कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि भारत में ऑडी के ग्राहक इनाम देने वाले लक्जरी अनुभवों की आशा कर सकते हैं।
– अपनी तरह का अनोखा रिवार्ड्स प्रोग्राम, जिसमें ब्राण्ड और पार्टनर ब्राण्ड्स के साथ हर बार जुड़ने का इनाम मिलता है
– ग्राहकों को उनके द्वारा खर्च किये जाने वाले पैसे पर पॉइंट्स मिलते हैं, जिन्हें वे भविष्य की सर्विस या खरीदी पर परेशानी के बिना एक क्लिक में रिडीम करा सकते हैं
– सेगमेंट में पहला वेलकम प्रिविलेजः यह ऑडी क्लब रिवार्ड्स प्रोग्राम से जुड़ने के पहले दिन से शुरू होता है और प्रिविलेज रिवार्ड पॉइंट्स और एक्सक्लूसिव पार्टनर वाउचर्स देता है
– रिवार्ड पॉइंट्स कमाएंः ऑडी के उत्पाद, सेवा, दुकान, एक्सचेंज, पार्टनर सर्विसेज, आदि से हर बार जुड़ने पर पॉइंट्स कमाएं
– रेफरल से कमाएंः प्रोग्राम के ‘रेफर’ सेक्शन द्वारा किसी दोस्त को रेफर करें और त्वरित रिवार्ड्स प्वाइंट्स पाएं
– एक्सपीरियेंस रिवार्ड्सः रिवार्ड पॉइंट्स को ऑडी के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के साथ रिडीम करें और खास लक्जरी प्रिविलेज पार्टनर बेनेफिट्स पाएं
– सेगमेंट में पहले पार्टनर प्रिविलेजेजः ऑडी के तैयार कन्सीर्ज-लेड अनुभवों, खास अवकाशों, लक्जरी खरीदारी, आदि के जरिये बेहतरीन लक्जरी का अनुभव लेने वाले पहले व्यक्ति बनें
– बीस्पोक अनुभवों को लेने का इंतजार करें
– मोंट ब्लैंक, ट्रूफिट एंड हिल, ओबेरॉय होटल्स, लक्जरी चार्टर्स बाय एवियन प्राइव, आदि समेत ब्राण्ड्स के साथ पार्टनर प्रिविलेज
– ऑडी के प्रोडक्ट और सर्विस के फायदेः कई खास मेम्बर प्रोडक्ट्स और सर्विसेज तक पहुँच
– अपने मौजूदा फॉर्मेट में यह प्रोग्राम ऑडी इंडिया के सभी मौजूदा मालिकों (ऑडी अप्रूव्ड : प्लस सहित) और भविष्य के ग्राहकों के लिये खुला है


More Stories
होली 2026 को लेकर कन्फ्यूजन दूर: जानिए किस दिन रहेगी सरकारी और बैंक छुट्टी
महंगे सामानों की खरीद पर सवाल, सिंधिया ने BSNL मामले में शुरू कराई कार्रवाई
डार्क पैटर्न पर नहीं चलेगी चालाकी, RBI ने बैंकों को दिया साफ संदेश
शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स मजबूत; निफ्टी 25,550 के करीब, इन स्टॉक्स में दिख सकता है दम
महाराष्ट्र टूरिज्म ने नई दिल्ली में आयोजित SATTE 2026 में दिखाई गई “उभरते टूरिज्म की रोचक झलकियां”
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के