नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के ंद्वारका इलाके में 26 जनवरी की सुबह जिस ऑटो रिक्शा चालक की हत्या हुई थी पुलिस ने वह मामला सुलझाते हुए उसके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक विनोद 2012 में छावला में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरी किया गया शख्स है।
पुलिस ने मामले में विनोद के अलावा पवन नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने 26 जनवरी की सुबह अनार सिंह नाम के ऑटोरिक्शा चालक को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया था। मृतक के गले में चोट के निशान मिले थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि दोनों ने चालक अनार सिंह को लूटने की कोशिश की थी लेकिन जब वह इसका विरोध करने लगा तो आरोपी उसे चाकू गोदकर फरार हो गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आरोपी विनोद हाल ही में 10 साल बाद जेल से बाहर आया है। वह 2012 में हुए छावला गैंगरेप व हत्या केस में जेल में था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तीन लोगों को बरी कर दिया था। छावला केस की पीड़िता का विकृत शव उसके अगवा होने के तीन दिन बाद मिला था। महिला गुरुग्राम में काम करती थी और उत्तराखंड की मूल निवासी थी।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद