जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) पर एक 48 वर्षीय पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के कोटली तहसील और जिले के शंखनाथ, गोई क्षेत्र की निवासी है। महिला के पास से एक पहचान पत्र मिला है जिसमें महिला की पहचान नसरीन फतेमेह पत्नी मुनीर शाह बताई गई है। जानकारी के अनुसार महिला को रविवार देर रात नौशेरा सेक्टर में सतर्क सेना के जवानों ने उस समय रोका, जब वह सीमा पार से इस तरफ आ रही थी। बताया यह भी जा रहा है कि वह गूंगी है और बोल नहीं सकती।

सेना के जवान गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने एक निहत्थे घुसपैठिए को देखा और उसे गिरफ्तार कर लिया। सेना व पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा नसरीन से सीमा पार से इस तरफ घुसपैठ करने के पीछे के इरादे के बारे में पूछताछ की जा रही है।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार