एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने नरेंद्र मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने नरेंद्र मोदी

-ट्रंप को भी पछाड़ा, 75 फीसदी लोगों की पसंद

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बीते साल हुए लोकसभा चुनावों के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया भर में भी कायम है। हाल ही में एक सर्वे आया है जिसमें उन्हें दुनिया का सबसे पसंदीदा नेता बताया गया है। यह सर्वे बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने किया है। जुलाई 2025 में जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी को 75 फीसदी लोगों की अप्रूवल रेटिंग मिली है। यानी इस सर्वे में शामिल ज्यादातर लोगों ने उन्हें पसंद किया है। यह सर्वे 4 से 10 जुलाई के बीच किया गया और इसमें 20 से ज्यादा देशों के नेताओं को शामिल किया गया।

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने किया पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी की इस वैश्विक लोकप्रियता पर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- एक अरब भारतीयों के प्रिय और दुनियाभर के लाखों लोगों के सम्मान के पात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं। यह मजबूत नेतृत्व और वैश्विक भरोसे का प्रतीक है। भारत अब सुरक्षित हाथों में है।

दूसरे नेताओं से आगे निकले पीएम मोदी
इस ग्लोबल सर्वे में कई प्रमुख देशों के नेता भी शामिल थे, लेकिन लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी सबसे आगे रहे।

सर्वे के आंकड़े कुछ इस तरह हैं-
दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग हैं, जिन्हें 59 फीसदी अप्रूवल मिला। तीसरे नंबर पर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई हैं, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 57 फीसदी रही। कनाडा के मार्क कार्नी को 56 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया के एंथनी अल्बनीज को 54 फीसदी समर्थन मिला। वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 44 फीसदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 40 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox