एक टिप्पणी से खड़ा हुआ बड़ा सवाल—क्या सच में आम आदमी के खिलाफ है सिस्टम?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक टिप्पणी से खड़ा हुआ बड़ा सवाल—क्या सच में आम आदमी के खिलाफ है सिस्टम?

-फाइनेंशियल सिस्टम पर करारा वार: ‘कमाओ, टैक्स भरो, कमीशन दो… और गरीब बनो’ -टैक्स से बचने के बताए तरीके

व्यापार/सिमरन मोरया/-  क्या भारत का फाइनेंशियल सिस्टम हमें गरीब बनाने के लिए है? दरअसल, एक फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने एक नई बहस छेड़ दी है। इनका नाम अक्षत श्रीवास्तव है। वह इन्वेस्टमेंट फर्म विजडम हैच (Wisdom Hatch) के फाउंडर हैं। अक्षत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत के फाइनेंशियल सिस्टम को लेकर सवाल उठाए हैं।

अक्षत ने एक्स पर लिखा है, ‘हमारे फाइनेंशियल सिस्टम ऐसा बनाया गया है ताकि हम गरीब रहें।’ अक्षत ने अपनी बात को समझाने के लिए कई उदाहरण भी दिए हैं। अक्षत की इस बात पर काफी लोगों ने अपनी राय दी है। कुछ अक्षत की बात से सहमत नजर आए तो कुछ असहमत।

कैसे समझाई अपनी बात?
अक्षत ने अपनी बात को समझाने के लिए कुछ उदाहरण भी दिए। उन्होंने कहा कि आप जो भी कमाते हैं, उसका 30% तो इनकम टैक्स में चला जाता है। फिर आप जो भी खरीदते हैं, उस पर 18% जीएसटी देना पड़ता है। और जब आप कुछ पैसा बचाकर इन्वेस्ट करते हैं, तो उस पर भी 12.5% टैक्स देना होता है।
इतना ही नहीं, आपको कई तरह के कमीशन भी देने होते हैं। जैसे एसएसटी और म्यूचुअल फंड पर फंड मैनेजमेंट फीस। अक्षत का कहना है कि यह एक ऐसा खेल है जिसमें आप पैसा कमाते हैं, टैक्स देते हैं और फिर कमीशन देते हैं। बहुत कम लोग इस बात को समझ पाते हैं और इससे बचने के तरीके खोजते हैं।

टैक्स से बचने के बताए तरीके
अक्षत ने टैक्स से बचने के लिए कुछ तरीके बताए हैं। उन्होंने लिखा है, ‘टैक्स रेजीडेंसी, गोल्डन वीजा और ऑफशोर अकाउंट जैसे तरीके इसी समस्या से निपटने के उपाय हैं। ये सब टैक्स बचाने के तरीके हैं।’ अक्षत का कहना है कि जो लोग आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं, वे आपके शुभचिंतक हैं। वे वास्तव में आपकी मदद करना चाहते हैं ताकि आप अमीर बन सकें। इसलिए, उनकी बातों को ध्यान से सुनें और समझें।

लोगों की क्या रही प्रतिक्रिया?
अक्षत के पोस्ट पर कई लोगों ने सहमति जताई है। उनका कहना है कि यह एक कड़वा सच है जिसे ज्यादातर लोग बहुत देर से समझ पाते हैं। सिस्टम इस तरह से बनाया गया है कि हर स्तर पर आपसे पैसे लिए जाते हैं। आप कमाते हैं, खर्च करते हैं, निवेश करते हैं और यही चक्र चलता रहता है।

हालांकि, कुछ लोग इस बात से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि हमारी प्रणाली में कुछ कमियां जरूर हैं, लेकिन यह कहना गलत है कि यह हमें गरीब रखने के लिए बनाई गई है। समय के साथ चीजें बेहतर हुई हैं। डिजिटल पेमेंट, तेज टैक्स रिफंड, ज्यादा सामाजिक योजनाएं, बेहतर सड़कें और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी चीजें हुई हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox