द्वारका/दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने हरियाणा के मैनपाल गैंग के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पपरावट गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व एक चोरी की बाईक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि दोनो आरोपी नजफगढ़ क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को देने की फिराक में थे। पुलिस पकड़े गये आरोपियों के पिछले रिकार्ड की जांच कर रही है।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया की एएटीएस सेल को एक गुप्त सूचना मिली थी कि दो कुख्यात बदमाश नजफगढ़ के पपरावत गांव में वारदात को अंजाम देने आएंगे। एसीपी ऑप्रेशन रामअवतार ने एएटीएस इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की देखरेख में एएसआई जितेंदर, हेड कांस्टेबल सोनू, मनीष, जयराम और कांस्टेबल अरविन्द की एक टीम का गठन किया और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। सूचना के मुताबिक टीम ने पपरावट गांव में आरोपियों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया और हर आने-जाने वाले की गहनता से जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों को तभी एक बाईक पर दो लोग संदिग्ध हालत के दिखे। जैसे ही पुलिस ने उन्हे रूकने का इशारा किया तो वो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पिछा किया। तभी बाईक पर बैठा एक आरोपी पिस्टल निकालने लगा तो पुलिस को ना चाहते हुए भी गोली चलानी पड़ी जो एक आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनो को दबोच लिया। तलाशी के दौरान टीम ने आरोपियों से दो पिस्टल व एक जिंदा कारतूस, तीन खाली खोखे, एक चोरी की बाईक व 14 हजार 500 रूपये नकद बरामद किये। वहीं पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी हरियाणा के मैनपाल गैंग के सदस्य है और दिल्ली में किसी वारदात को अंजाम देने आये थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सतीश और सोनू के रूप में की है। यह दोनों आरोपी हरियाणा में झज्जर जिले के बादली गांव के रहने वाले हैं। आरोपी व्यक्तियों ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि वह दोनों पपरावट गांव में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने आए थे और इलाके में अपनी धोस जमाना चाहते थे। पुलिस द्वारा मामले को थाने में दर्ज किया गया और छान बीन शुरू कर दी गई।


More Stories
खरीदना पड़ा महंगा, तो बना ऑटो-चोर: द्वारका एएटीएस ने कुख्यात वाहन लिफ्टर दबोचा
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कामयाबी: घोषित भगोड़ा सुमित शर्मा उर्फ काली गिरफ्तार
सरकारी कंपनी का बड़ा तोहफा: 700% अंतरिम लाभांश का ऐलान
हरियाणा में 10वीं के छात्र की हत्या, ट्यूशन जाते समय चाकू से हमला
राहुल के भाषण पर सियासी संग्राम, सरकार ने प्रस्ताव से किया किनारा
धनवर्षा का झांसा बना मौत का जाल, तिहरे जहर कांड में स्वयंभू तांत्रिक गिरफ्तार