उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए दिल्ली मेट्रो को मिली केंद्रीय मंज़ूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए दिल्ली मेट्रो को मिली केंद्रीय मंज़ूरी

-26.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में कल होंगे 21 स्टेशन -दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) 1,000 करोड़ रुपए का देगा योगदान

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के नरेला और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण के लिए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय-डीडीए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दिल्ली के राजभवन ने यह जानकारी दी है. 26.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर कुल 21 स्टेशन होंगे। इसे कुल चार साल की अवधि में पूरा किया जाएगा।

लागत 6,231 करोड़ रुपये

राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कई मौकों पर इस मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण का मुद्दा केंद्र के समक्ष उठाया था। बयान में कहा गया है कि रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण 6,231 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें से दिल्ली के हिस्से की लागत 5,685.22 करोड़ रुपये और हरियाणा के हिस्से की लागत 545.77 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। योजना के मुताबिक, इस कॉरिडोर का निर्माण मौजूदा रेड लाइन के विस्तार के रूप में किया जाएगा। दिल्ली हिस्से की लागत का करीब 40 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी।

दिल्ली सरकार उठाएगी 20 फीसदी खर्च

बयान में कहा गया है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) शेष लागत के लिए 1,000 करोड़ रुपये का योगदान देगा, जबकि 37.5 प्रतिशत पूंजी द्विपक्षीय/बहुपक्षीय ऋण से आएगी और लगभग 20 प्रतिशत लागत दिल्ली सरकार द्वारा वहन की जाएगी। हरियाणा में पड़ने वाले हिस्से का 80 प्रतिशत अनुदान राज्य सरकार देगी, जबकि शेष 20 प्रतिशत केंद्र सरकार देगी। इससे नरेला, बवाना और अलीपुर इलाकों की शहर के बाकी हिस्सों से कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा और बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।

तीन राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी

यह कॉरिडोर तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। एक अनुमान के मुताबिक साल 2028 में इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हर दिन 1.26 लाख लोग इससे सफर कर सकेंगे और साल 2055 तक करीब 3.8 लाख लोग इससे सफर कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के चलते नरेला में डीडीए फ्लैट्स की बिक्री में भारी बढ़ोतरी की संभावना है।

रूट और स्टेशन

रिठाला से शुरू होकर यह मेट्रो लाइन रोहिणी और बवाना औद्योगिक क्षेत्र के कई सेक्टरों से होकर गुजरेगी और हरियाणा के कुंडली तक पहुंचेगी। यह मेट्रो लाइन रोहिणी के कुल सात सेक्टरों से होकर गुजरेगी। इसके अलावा बरवाला में दो स्टेशन, सनोठ गांव, न्यू सनोथ गांव, नरेला, जेजे कॉलोनी, बवाना औद्योगिक क्षेत्र और नरेला क्षेत्र में पांच स्टेशन बनाए जाएंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox