Oplus_131072
उत्तरकाशी/अनीशा चौहान/- उत्तरकाशी में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार शाम मोरी-नेटवाड़ सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। पूजेली खंस्याड़ी जा रही एक यूटिलिटी वाहन तेज रफ्तार में पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का शीशा टूट गया और उसमें सवार यात्री खाई में गिर गए।
इस हादसे में नेपाली मूल के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कुछ घायलों को निजी वाहनों के जरिए सीएचसी मोरी पहुंचाया गया।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज