ई-रिक्शा महिला चालकों को शोषण से बचाएं: गीता सोनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ई-रिक्शा महिला चालकों को शोषण से बचाएं: गीता सोनी

-भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री व सांसद को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की मध्य क्षेत्र प्रभारी गीता सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर  ई रिक्शा महिला चालकों को शोषण से बचाने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया है । ज्ञापन में गीता सोनी ने कहा है कि रेल्वे स्टेशन पर  महिला रिक्शा चालकों के साथ लगातार अवैध वसूली किये जाने की शिकायतें मिल रही हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लाने  ले जाने और परिवार का भरण-पोषण करने वाली महिला चालकों को उनके ठेकेदार आर्थिक शोषण कर रहे हैं। ये सभी महिलाएं भारतीय मजदूर संघ से संबंध छत्तीसगढ़ प्रदेश वाहन चालक संघ के सदस्य हैं। 

गीता सोनी ने कहा कि ये महिला चालक परिवार के भरण-पोषण के लिये सुबह से रात तक रिक्शा चलाकर गुजारा करते हैं। ई-रिक्शा चालक महिलाओं से ठेकेदारों द्वारा अवैध तरीके 1500 से 2000 रुपये तक वसूल किये जा रहे  हैं। उन्होने कहा कि रकम नहीं देने पर  200 का चालान काट दिया जा रहा हैं, जिसके चलते इन महिला चालकों को परिवार का गुजर बसर कर पाना दूभर महसूस हो रहा है। गीता सोनी ने कहा कि इससे पूर्व कलेक्टर एवं डीएम.दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर को भी ज्ञापन दिया जा चुका हैं, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने ज्ञापन में रेलवे स्टेशन के पास चार्जिंग प्वाइंट एवं वाहन खड़ा करने हेतु पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की भी मांग की है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ई रिक्शा महिला चालकों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox