हादसों को न्योता दे रहे सीवर के खुले ढक्कन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हादसों को न्योता दे रहे सीवर के खुले ढक्कन

-आरडब्ल्यूए ने जल बोर्ड के मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

नई दिल्ली/शिवकुमार यादव/- मानसून के तेज बारिश में सड़कें जलमग्न हो जाती है। इलाके में पानी की सही निकासी न होने से सड़कें पानी से लबालब रहती है। ऐसे में इलाके में खुले सीवर के ढक्कन हादसों को न्योता दे रहे हैं। द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि मधु विहार वार्ड में सैकड़ों ऐसे सीवर के ढक्कन हैं, जो टूटे हुए हैं। उनका कहना है कि मधु विहार में सात ब्लॉक हैं। इसकी देखरेख दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के हाथों है। इस बाबत कई बार स्थानीय लोगों की शिकायत पर आरडब्ल्यूए ने डीजेबी को इसकी शिकायत कर चुके हैं। कई महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक इन सीवरों के ढक्कन नहीं बदले गए। उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम है। पानी से सड़के भर जाता है। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों को सीवर के टूटे ढक्कन नहीं दिखाई पड़ते, जिस कारण से दोपहिया वाहन व पैदल यात्री दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इस बाबत आरडब्ल्यूए ने जल बोर्ड के मुख्य अभियंता अनिल कुमार शर्मा को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

आरडब्ल्यूए के प्रधान ने रणबीर सोलंकी ने कहा कि मधु विहार के सातों ब्लॉकों में सरकारी सीवर की समुचित सफाई एवं रख रखाव जल बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा नहीं करने के कारण ओवर फ्लो, जाम एवं गंदगी से यहां के लोग ग्रस्त हैं। सातों ब्लॉकों के लगभग सौ से अधिक सीवर के ढक्कन या तो टूटे हुए है या जाम होकर फंसे पड़े हैं। शिकायत करने पर यदि गाद निकाले भी जाते हैं तो कर्मचारी उन्हे भूल जाते हैं जिससे वहां पर गंदगी फैल जाता है। सीवर के अंदर पिट में प्लास्टर नहीं किए गए हैं जिससे भी पानी का रिसाव होता है। उन्होंने बताया कि मधु विहार के कई प्रमुख स्थानों पर जैसे दुर्गा माता मंदिर, छठ पूजा स्थल एवं सरकारी स्कूल के पास सीवर ओवरफ्लो से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता ने उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्यान्वयन का आदेश दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox