मानसी शर्मा / – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। ईशा और उनके व्यापारी पति भरत तख्तानी की शादी के 11 साल बाद अलग हो गए हैं। ईशा और भरत की टीम ने एक मीडिया चैनल को बयान दिया, “हमने साथ सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। यह निर्णय हमारे जीवन में बदलाव और हमारे बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमेशा उनकी खुशी और कल्याण के बारे में सोचेंगे। कृपया हमारी गोपनीयता का सम्मान करें। ” इस बयान में इसका जिक्र किया गया है।
2012 में हुई थी शादी
ईशा और भरत की दो बेटियां हैं, राध्या (6) और मिराया (4)है. ईशा देओल ने 29 जून 2012 को बेहद साधारण तरीके से भरत तख्तानी से शादी की थी। दोनों ने इस्कॉन मंदिर में शादी की। शादी के पांच साल बाद, एक्ट्रेस ने अपनी पहली संतान, राध्या को जन्म दिया था। फिर 2019 में, ईशा ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले, एक्ट्रेस की निजी जिंदगी में कई परेशानियों की खबरें सामने आई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करना भी बंद कर दिया था।
अकेले नजर आई ईशा
आमतौर पर, ईशा देओल अपनी मां हेमा मालिनी और दोनों बेटियों के साथ नजर आती रहती हैं। लेकिन छोटे-बड़े इवेंट्स में ईशा को अकेले स्पोट किया गया है। इसके अलावा, ईशा देओल को हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन को भी अकेले स्पोट किया गया था। इसलिए दोनों के तलाक की बातचीत काफी दिनों से चल रही थी।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ