मानसी शर्मा / – दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उन्हें दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। कोर्ट उन्हें 6 दिन के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया। अरविंद केजरीवाल अब 28 मार्च तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे। वहीं, 29 मार्च को अरविंद केजरीवाल एक बार फिर कोर्ट के सामने पेश होंगे।
राउस एवेन्यू कोर्ट अरविंद केजरीवाल को 6 दिन के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया। जिसके बाद ये साफ हो गया कि इस बार अरविंद केजरीवाल की होली ईडी के रिमांड रूम में मनेगी। बता दें कि राउस एवेन्यू कोर्ट से ईडी ने 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने केजरीवाल को 6 दिनों की रिमांड भेजा। कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की मनु सिंघवी, विक्रम चौधरी और रमेश गुप्ता ने अपना पक्ष रखा। इसके साथ ही तीनों वकीलों ने केजरीवाल की कस्टडी का विरोध भी किया।
सीएम केजरीवाल हैं मुख्य साजिशकर्ता- ईडी
ईडी ने कोर्ट में कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुख्य साजिशकर्ता हैं, केजरीवाल ने दूसरे नेताओं के साथ मिलकर साजिश रची, शराब नीति की किर्यान्वय में केजरीवाल सीधे रूप से शामिल थे। PMLAके तहत इस पूरे मामले में कई आरोप हैं। एक्सपर्ट कमेटी जिसका काम नीति के लिए राय इकट्ठी करना था, उसने कोई काम नहीं किया।
दिल्ली के लोगों के साथ हुआ धोखा-सुनीता केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, आपके तीन बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया है। वह सबकुछ खत्म करने में लगे हैं। ये दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ