इस बार ‘बिग बॉस’ ओटीटी 3 को होस्ट करते नजर आएंगे ‘फाइटर’ अभिनेता अनिल कपूर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस बार ‘बिग बॉस’ ओटीटी 3 को होस्ट करते नजर आएंगे ‘फाइटर’ अभिनेता अनिल कपूर

-खत्म होने वाला है बिग बॉस के दर्शकों को का इंतजार, जल्द ही जिओ सिनेमा पर होगा प्रीमियर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- ‘बिग बॉस’ शो को दर्शक काफी पसंद करते हैं। एक बार फिर ‘बिग बॉस’ शो ओटीटी 3 के साथ यह शो लोगों का मनोरंजन करने को तैयार है। इस बार ‘फाइटर’ अभिनेता अनिल कपूर शो की मेजबानी करते नजर आएंगे।
‘बिग बॉस’ शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है। इस शो के टीवी और ओटीटी संस्करण दोनों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। एक बार फिर से यह शो दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। भारत के सबसे बड़े डिजिटल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ ओटीटी के तीसरे सीजन का प्रीमियर जल्द होने वाला है। बीते कुछ दिनों पहले शो के निर्माताओं के तरफ से इस बार के शो के मेजबान को लेकर काफी सस्पेंस बनाया था, जिसके बाद दर्शकों में शो को लेकर उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई थी। निर्माताओं ने अब शो के मेजबान से पर्दा हटा दिया है।  

21 जून को जियो सिनेमा पर होगा प्रीमियर
अब इंस्टाग्राम पर जियो सिनेमा के तरफ से एक सहयोगी पोस्ट किया गया, जिसमें सीजन के प्रीमियर का एलान किया गया है। ‘बिग बॉस’ ओटीटी के इस तीसरे सीजन की मेजबानी फाइटर अभिनेता अनिल कपूर करने वाले हैं। वह जल्द ही बिग बॉस के घर में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इंस्टाग्राम पर जियो सिनेमा ने अनिल कपूर के साथ पोस्ट साझा करते हुए लिखा,”बिग बॉस ओटीटी 3 के नए होस्ट के रूप में पेश हैं अनिल कपूर। बड़े पर्दे पर राज करने के बाद अब बिग बॉस के घर पर राज करने आ रहे हैं अनिल, जो हैं कुछ ज्यादा ही खास। सिर्फ जियो सिनेमा पर देखें 21 जून से शुरू होने वाले बिग बॉस ओटीटी में उनका जादू”।


‘बिग बॉस’ और खुद को बताया ड्रीम टीम
‘बिग बॉस’ ओटीटी की मेजबानी करने को लेकर अनिल कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “बिग बॉस ओटीटी और मैं एक ड्रीम टीम हैं। हम दोनों दिल से युवा हैं। लोग अक्सर कहते हैं कि मैं लगातार जवान होता जा रहा हूं, लेकिन असल बिग बॉस समय के बंधन से भी दूर है। मुझे यह स्कूल में वापस जाने जैसा लगता है, कुछ नया और रोमांचक करने की कोशिश है”।
‘बिग बॉस’ ओटीटी 3 में अपना तड़का लगाने वाले हैं अनिल
अभिनेता ने शो को लेकर उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा,”मैंने हमेशा अपने सभी प्रोजेक्ट्स को ईमानदारी और कड़ी मेहनत से किया है और मैं बिग बॉस में भी उसी ऊर्जा का दस गुना ले कर आऊंगा। हंसी, ड्रामा और ट्विस्ट के साथ इस बिना किसी स्क्रिप्ट वाले रियलिटी शो में सभी के लिए कुछ न कुछ है और इसमें मैं अपना तड़का लगाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox