इस्कॉन द्वारका में फूलों की होली से पहले शोभा यात्रा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्कॉन द्वारका में फूलों की होली से पहले शोभा यात्रा

- रविवार को द्वारका शहर की गलियों में हरिनाम संकीर्तन - गौर-निताई शोभा यात्रा में फूलों की होली का निमंत्रण - शोभा यात्रा और संकीर्तन में दिखेगा प्रेम और भक्ति का रंग

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- होली से कई दिन पूर्व ही इसकी धूमधाम देखने को मिल जाती है। बस इंतज़ार होता है इसके आगमन का जिसे पूरे उमंग और उत्साह से मनाने के लिए सब तैयार रहते हैं। ऐसी ही कुछ शानदार तैयारियाँ दिल्ली के श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर इस्कॉन द्वारका ने भी पूरी कर ली हैं। जी हाँ, 17 मार्च रविवार को होली से सप्ताह भर पूर्व ‘गौर-निताई शोभा यात्रा’ निकाली जा रही है, जिसमें रंग-बिरंगे फूलों की होली उत्सव के लिए स्वयं चैतन्य महाप्रभु अपने बड़े भाई नित्यानंद प्रभु के साथ रथ पर सवार होकर अपन भक्तों को निमंत्रण देने निकलते हैं।

फूलों की होली का आकर्षण बिलकुल ऐसे ही रहता है, जैसे ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण के साथ फूलों की होली खेली जा रही हो। यहाँ आप बिलकुल ऐसा ही आनंद ले सकेंगे और अपने दुखों व परेशानियों के दायरे से बाहर निकल कर कुछ पल हँसी-खुशी के बिता सकेंगे। इससे पूर्व गली-गली, शहर-शहर में चारों ओर घरों-सोसाइटियों के बाहर नगर हरि नाम संकीर्तन यात्रा निकाली जा रही है ताकि सभी श्री गौरांग महाप्रभु व नित्यानंद प्रभु के बारे में जानें, विचारें और उनके बारे में समझने का प्रयास करें। इस्कॉन द्वारका में आयोजित इस शोभा यात्रा के वरिष्ठ प्रबंधक अर्चित प्रभु का कहना है कि– “शोभा यात्रा में स्वयं भगवान का रथ पर बैठकर भक्तों को दर्शन देना अपने आप में बहुत महत्व रखता है। और फूलों की होली के लिए वे अपने भक्तों को आमंत्रित भी करते हैं कि आप ब्रजवासियों की तरह इस्कॉन द्वारका मंदिर के प्रांगण में भी फूलों की होली खेल सकते हैं। इसीलिए यह भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आगामी सप्ताह यानी 25 मार्च को होने वाले गौर पूर्णिमा होली उत्सव में भाग लेने के लिए आप तैयार हो जाएँ।

मंदिर प्रबंधन का कहना है कि इस बार यह शोभा यात्रा शाम 5 बजे सेक्टर 13 इस्कॉन मंदिर के पीछे से चलकर आरंभ होगी। फिर एमआरवी स्कूल से होते हुए रेड लाइट क्रॉसिंग से होते हुए सीधे मुड़ेगी। फिर डीपीएस स्कूल से होते हुए सेक्टर 2 और 6 की मार्केट के चौक से निकलेगी। फिर गुरुद्वारा साहिब चौक से डीएवी स्कूल तक जाएगी। इसके बाद कुछ देर रुकते हुए ट्रू फ्रेंड्स अपार्टमेंट्स और कामाक्षी अपार्टमेंट्स से होते हुए सेक्टर 6 और 10 की मार्केट से होते हुए आशीर्वाद चौक व के एम चौक से होते हुए वापस सेक्टर 13 इस्कॉन मंदिर पहुँचेगी।

शोभा यात्रा से पूर्व शाम 4 बजे भगवान को उनके प्रिय व्यंजन 56 भोग अर्पित किए जाएँगे जैसे– खाजा, मालपुआ, रसगुल्ला, गुलाबजामुन, रबड़ी, छेना, पीठा, खीर, डालमा, खजूर व नारियल की चटनी, कच्चे केले की सब्जी, खिचड़ी और चावल व कई नमकीन पकवानों के साथ अनेक व्यंजन शामिल रहेंगे।

हरि नाम संकीर्तन एवं नृत्य करते हुए इस शोभा यात्रा उत्सव में आप अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर गौर-निताई का दर्शन कर उनकी कृपा प्राप्त करें।अंत में सभी भक्तजन भगवान का प्रसाद ग्रहण करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox