आरजेएस पीबीएच का आईएएस गांव मुख्यालय, दिल्ली में शैक्षणिक सेमिनार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरजेएस पीबीएच का आईएएस गांव मुख्यालय, दिल्ली में शैक्षणिक सेमिनार

-दीवाली व राष्ट्रीय एकता दिवस पर आईएएस गांव में आरजेएस का शिक्षा व संस्कार पर होगा सेमिनार

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  राम-जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) और आरजेएस पॉजिटिव मीडिया लगातार सकारात्मक सोच को गांव, शहर, और महानगरों में फैलाने का काम कर रहे हैं। आरजेएस पीबीएच के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने जानकारी दी कि 29 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित आईएएस गांव मुख्यालय, ओल्ड राजेन्द्र नगर के सहयोग से “जीवन में उच्चतर परीक्षा और भूमिका के लिए स्वयं को सक्षम कैसे बनाएं” विषय पर शिक्षा और संस्कार का 277वां सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर आरजेएस पीबीएच न्यूज़ लेटर – अक्टूबर का भी लोकार्पण किया जाएगा। इस सेमिनार में सिविल सेवा परीक्षाओं के हर चरण की आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। आईएएस गांव मुख्यालय का उद्देश्य है कि जो भी उम्मीदवार राष्ट्र की सेवा करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सरल, सुलभ और तनावपूर्ण परिस्थितियों से निपटने में मदद मिल सके। इसके लिए कौशल विकास और सक्षम बनाने पर जोर दिया जाएगा।

31 अक्टूबर को दीपावली और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में “तमसो मा ज्योतिर्गमय” का संदेश दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों के मानसिक और भावनात्मक कल्याण पर भी ध्यान दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारत सरकार के पूर्व सिविल सेवक और आईएएस गांव के प्रबंध निदेशक जितेन्द्र कुमार सिंह होंगे। मुख्य अतिथि डॉ. हरि सिंह पाल, जो संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की राष्ट्रभाषा समिति के सदस्य हैं और आकाशवाणी में निदेशक रैंक से सेवा निवृत्त हैं, अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम में आरजेएस पीबीएच पॉजिटिव मीडिया न्यूज़ लेटर के अतिथि संपादक राजेंद्र सिंह कुशवाहा स्वागत करेंगे, जबकि आईएएस गांव की कोऑर्डिनेटर अंजलि बसेर कार्यक्रम का संचालन करेंगी। श्री मन्ना ने यह भी बताया कि आरजेएस पीबीएच के आगामी जनवरी 2025 में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में आईएएस गांव मुख्यालय की फैकल्टी और विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

यह सेमिनार सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक होगा, जिससे उन्हें न केवल शैक्षणिक बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्तर पर भी सहायता प्राप्त होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox