आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में कुल सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू हो गया है। इस मामले में सीबीआई के कोलकाता कार्यालय में आरोपी संजय रॉय, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष, चार डॉक्टर जो घटना की रात पीड़िता के साथ थे, और एक वालंटियर का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है।

सीबीआई की जांच की दिशा और सवाल

अब तक की जांच के आधार पर सीबीआई को संदेह है कि पूछताछ के दौरान इन व्यक्तियों ने सच नहीं बताया है या कुछ महत्वपूर्ण तथ्य छिपाए हैं। पिछले सात दिनों की पूछताछ में संदीप घोष के बयानों पर सीबीआई को संदेह है कि वह कोई बड़ा राज छुपा रहे हैं।

सीबीआई को कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब चाहिए, जिनमें शामिल हैं:
– हत्या की रात चार डॉक्टरों ने पीड़िता से क्या बात की?
– उन्होंने रात के खाने में क्या खाया?
– रात के खाने के बाद पीड़िता के साथ क्या हुआ?
– पीड़िता और चार डॉक्टरों का बाद में क्या हुआ?
– रात के खाने के बाद डॉक्टरों की मुलाकात दोबारा कब हुई?

हत्या की घटना

8-9 अगस्त की रात कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उनका शव कॉलेज के सेमिनार हॉल में मिला था, और उनकी आँखों, मुंह, और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। गर्दन और जबड़े की हड्डियाँ भी टूटी हुई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय रॉय कोलकाता पुलिस का सिविलियन वालंटियर है और अस्पताल के विभिन्न विभागों तक उसकी पहुंच थी। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox