आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है अभिनेता सोनू सूद, आप ने दिये संकेत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है अभिनेता सोनू सूद, आप ने दिये संकेत

-गुजरात में आम आदमी पार्टी का बन सकते हैं चेहरा, दिल्ली में हुई अहम बैठक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कोरोना काल में लोगों की मदद कर सुर्खियों में आये बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है। हालांकि यह अभी तय नही है कि वो पार्टी कब शामिल होंगे। फिर भी वह इस सिलसिले में पार्टी के आला नेताओं के साथ बैठक कर चुके है और पार्टी उन्हे गुजरात में बड़ी जिम्मदारी देने की योजना बना रही है।


                  जानकारों के मुताबिक उन्होंने कल पार्टी के कुछ नेताओं के साथ बैठक की थी। इससे पहले अगस्त में दिल्ली में सत्तारूढ़ आप ने सोनू सूद को देश की मेंटर पहल का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। जिसके बाद से सोनू सूद आप के संपर्क में है और आप के सदस्य भी बन सकते हैं। उनकी सदस्यता को लेकर दिल्ली के एक कार्यालय में आप पदाधिकारियों की बैठक भी हुई थी। इस मीटिंग में गुजरात के नामी कारोबारी भी शामिल थे। बता दें कि 2022 में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप मजबूती से उतरने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि सोनू सूद के साथ पार्टी नेताओं की बैठक की जानकारी दिल्ली मुख्यालय को भी थी। इसके अलावा सोनू सूद कुछ समय पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले थे जिसके बाद ही उनके घर और दफ्तरों में आयकर विभाग ने छापेमारी की है। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि 2 राजनीतिक दलों ने राज्यसभा में सीटों की पेशकश की थी जिसे उन्होंने मना कर दिया था। वहीं इससे पहले अगस्त में सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया था कि सोनू सूद दिल्ली सरकार की पहल देश के मेंटर के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे। केजरीवाल ने कहा था कि यह देश का सबसे बड़ा मेंटरिंग प्रोग्राम होगा। इसमें तीन लाख युवा दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 10 लाख छात्रों को मार्गदर्शन देंगे। बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने लॉक डाउन में फंसे कई प्रवासी मजदूरों और छात्रों की मदद की थी। पार्टी अब उन्हे गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox