आनन्द विहार थाने में लोग्रों ने हवलदार को पीटा, वीडियों हुआ वायरल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आनन्द विहार थाने में लोग्रों ने हवलदार को पीटा, वीडियों हुआ वायरल

-बेबस दिखी दिल्ली पुलिस! अपने ही कर्मी को बचाने कोई नही आया आगे

नई दिल्ली/- राजधानी दिल्ली में कुछ लोगों द्वारा थाने के ही अंदर एक हेड कॉन्स्टेबल की पिटाई करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। देश की राजधानी के अंदर अपराधियों में दिल्ली पुलिस का खौफ किस कद्र खत्म हो गया है इसका अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है।
               दरअसल, कुछ लोगों ने आनंद विहार थाने के अंदर ही एक हेड कॉन्स्टेबल की पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोग पुलिसकर्मी को बचाने के बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी आगे बढ़कर पुलिसकर्मी को बचाने की कोशिश नहीं की। हमलावरों से बचने के लिए पुलिसकर्मी उनसे माफी मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।
              बता दें कि, यह घटना 30 जुलाई की रात की है। कड़कड़डूमा गांव में झगड़े को लेकर दो पक्ष थाने पहुंचे थे। इसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल ने एक पक्ष के युवक को थप्पड़ मार दिया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने थाने में ही उसकी पिटाई कर दी। थाने में पुलिसकर्मी की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन की मांग की है।
             इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि थाने के अंदर पुलिस वाले अपने ही साथी को पिटने से नहीं बचा पाए. वीडियो में लोग जिसकी पिटाई करते हुए दिख रहे हैं वो उसी थाने का हेड कॉन्स्टेबल है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox