“आतंकी कनेक्शन मामले में डॉ. शाहीन की लखनऊ शिक्षा पर उठे सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-लालबाग गर्ल्स कॉलेज से पढ़ाई की संभावना की जांच जारी

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-      लखनऊ के खंदारी बाजार क्षेत्र में रहने वाली डॉ. शाहीन के आतंकवादी कनेक्शन मामले ने स्थानीय मोहल्ले और शिक्षा संस्थानों में हलचल मचा दी है। प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि डॉ. शाहीन लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा रही हो सकती हैं। इस बात की पुष्टि के लिए कॉलेज के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

कॉलेज परिसर में चर्चा का केंद्र बनीं शाहीन
इस मामले की जानकारी सार्वजनिक होते ही बुधवार को कॉलेज परिसर में छात्राओं और शिक्षिकाओं में चर्चाओं का सिलसिला चला। स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉ. शाहीन का घर महज 50 मीटर दूर है और अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने 1995 से 1997 तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट यहीं से पूरा किया होगा। हालांकि, कॉलेज में उपलब्ध सालाना मेधावी छात्रों के रिकॉर्ड में उनका नाम नहीं है। कॉलेज की प्रधानाचार्य एन. श्रीवास्तव ने कहा कि यदि शाहीन की पढ़ाई यहीं हुई हो, तो वह लगभग 25–30 वर्ष पहले की बात होगी।

परिवार और मोहल्ले में सन्नाटा
खंदारी बाजार में डॉ. शाहीन के पिता सईद अंसारी के घर के बाहर बुधवार को भी लोगों की भारी भीड़ लगी रही। परिवार ने अंदर से ताला बंद कर दिया था और किसी अजनबी को घर में जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच कैसरबाग थाने की पुलिस भी दिन भर आने-जाने में लगी रही।

छोटे भाई शोएब से पूछताछ
डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज की गिरफ्तारी के बाद उनके छोटे भाई शोएब ने पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उनसे पूछताछ की और शाहीन व परवेज के संपर्कों के बारे में जानकारी ली। शोएब ने कहा कि उनका मोबाइल फोन उनके पास है और किसी हार्ड डिस्क के जब्त होने की जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने बताया कि जांच टीम ने केवल सामान्य पूछताछ की और उन्होंने सभी सवालों का जवाब दिया।

मोहल्ले की प्रतिक्रिया
मोहल्ले की मस्जिद के मुतव्वली ने भी इस मामले को लेकर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि सईद और परवेज हमेशा शांत रहते थे और अपने कामकाज में व्यस्त रहते थे। उनके अनुसार, बच्चों द्वारा ऐसी घटनाओं में शामिल होने की किसी को उम्मीद नहीं थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox