आतंकियों ने पंजाब में चुनावी माहौल को बिगाड़ने की बनाई रणनीति

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आतंकियों ने पंजाब में चुनावी माहौल को बिगाड़ने की बनाई रणनीति

-1 जून को पंजाब के पोलिंग बूथ पर खालिस्तानी झंडा लहराने की बनाई साजिश

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- सूत्रों के अनुसार कनाडा के सरे और एडमंटन में पिछले सप्ताह खालिस्तानी आतंकियों की बैठकें हुईं। बैठकों में पंजाब में चुनावी माहौल बिगाड़ने की रणनीति बनाई गई। हालांकि सूत्रों का कहना है कि बहुत सी सिख संगतों ने इसका कनाडा में ही विरोध किया।

एक जून को पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर कनाडा में साजिश रची जाने लगी है। इन साजिशों को आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस और खालिस्तानी आतंकियों ने रचा है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनावों में सिख फॉर जस्टिस के जनरल काउंसिल ने कनाडा से पंजाब की प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र की पोलिंग स्टेशन पर खालिस्तान का झंडा फहराने की साजिश की है। इसके लिए बाकायदा आतंकी संगठनों ने अपने गुर्गों के माध्यम से प्रत्येक पोलिंग स्टेशन में खालिस्तान झंडा फहराने और प्रोपेगेंडा फैलाने के नाम पर एक-एक लाख रुपये इनाम देने का लालच दिया है। वहीं, दूसरी ओर इन्हीं चुनावों की आड़ में कनाडा में आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के संगठन सिख फॉर जस्टिस ने कई बड़ी बैठक कर लोकसभा चुनाव में माहौल बिगड़ने की साजिश भी तैयार की है।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देश में हो रहे आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव में खालिस्तानी आतंकियों ने खलल डालने की साजिश रची है। इस साजिश के तहत सिख फॉर जस्टिस ने पंजाब के अलग-अलग पोलिंग स्टेशनों पर खालिस्तानी झंडा लहराने की अपील की है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि पंजाब में एक जून को होने वाले मतदान से पहले कनाडा के कुछ अलग-अलग शहरों में खालिस्तानी आतंकी संगठनों और उनके समर्थकों के बीच कई बैठकें की गईं। इन बैठकों के दौरान खालिस्तान का मुद्दा उठाया गया।

कनाडा में हुईं खालिस्तानी आतंकियों की बैठकें
सूत्रों के मुताबिक पिछले सप्ताह कनाडा के सरे और एडमंटन में हुईं खालिस्तानी आतंकियों की बैठकों के बाद पंजाब में चुनावी माहौल बिगाड़ने की पूरी रणनीति बनाई गई। हालांकि सूत्रों का कहना है कि रणनीति के बाद बहुत सी सिख संगतों ने इसका कनाडा में ही विरोध किया। लेकिन सिख फॉर जस्टिस के जनरल काउंसिल ने पंजाब के लोगों को लालच देने की तैयारी शुरू की। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस दौरान खालिस्तानी आतंकी संगठनों ने तय किया कि एक जून को खालिस्तान झंडा फहराने के लक्ष्य को पूरा करने वाले को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। जानकारी इस तरह बात की भी मिली है कि सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस लक्ष्य को पूरा करने के एवज में लालच की राशि को बढ़ाने का भी ऐलान किया है।

पंजाब में चुनावी माहौल बिगाड़ने की कोशिश- सूत्र
केंद्रीय खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक एक जून को पंजाब में होने वाले चुनावों को लेकर कनाडा के दो शहरों में महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन भी किया गया। इसमें सरे और एडमंटन में सिख फॉर जस्टिस के जनरल काउंसिल की ओर से चुनावों में अपने गुर्गों के माध्यम से माहौल खराब करने की बिंदुवार साजिश का ग्राफ तैयार किया गया। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर पता चला है कि इसके लिए बाकायदा खालिस्तानी आतंकी संगठनों ने बड़े स्तर पर चंदा इकट्ठा कर पंजाब के पोलिंग स्टेशन में एक-एक लाख रुपये के लालच को पूरा करने का बही-खाता भी तैयार किया। सूत्रों के मुताबिक खालिस्तानी आतंकी संगठनों और उनके समर्थकों ने इसी चुनाव की आड़ में एक बार फिर से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में खालिस्तानी राग अलापना शुरू किया है।

सोशल मीडिया का भी लिया गया सहारा
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पंजाब के चुनावी माहौल खराब करने के लिए सिख फॉर जस्टिस समेत कई आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। इस दौरान तेरह ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट ट्रेस किए गए हैं, जो खालिस्तानी आतंकियों से सीधे संबंधित हैं। ये सब वही अकाउंट हैं जो पंजाब में होने वाले चुनावों से लेकर सिख फॉर जस्टिस और खालिस्तान के नाम पर पूरी दुनिया में माहौल खराब करने की रणनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि जबकि इन तेरह सोशल मीडिया अकाउंट के अलावा 19 अकाउंट ऐसे भी मिले हैं, जो उनकी पूरी रणनीति को अलग-अलग माध्यम से आगे बढ़ते हैं। फिलहाल इन सभी 32 सोशल मीडिया अकाउंट की पूरी डिटेल केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के पास आ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कई लोगों का नाता न सिर्फ सीधे तौर पर पंजाब से जुड़ा है, बल्कि उन लोगों का हाल के दिनों में पंजाब भी आना जाना हुआ है। ऐसे लोगों ने पंजाब में कहां-कहां संपर्क किया है, उसका पूरा ब्यौरा खुफिया एजेंसियों के रडार पर आ गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox