आज से सात दिन तक चलेगा कार्तिक पूर्णिमा मेला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आज से सात दिन तक चलेगा कार्तिक पूर्णिमा मेला

-हापुड़ की ओर नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, पुलिस ने की रूट डायवर्जन सूचना जारी -श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 26 से 28 तक चलेगी शटल

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़मुक्तेश्वर-2023 में बडी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते है जिस कारण हर बार जाम की स्थिति बन जाती है जिसके चलते श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक काफी परेशानी झेलते हैं। जिसे देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने लोगो की सुविधा के लिए हापुड पुलिस के साथ समन्वय बनाकर रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस प्लान के मुताबिक वीरवार से सात दिन तक हापुड़ की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।

एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन गाजियाबाद से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर आगे जाएंगे या फिर लाल कुआं से एनएच-91 से बुलंदशहर डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर आगे जाएंगे। एडीसीपी ने वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है।

मेले के लिए 26 से 28 तक चलेगी शटल
मेले को देखते हुए गढ़मुक्तेश्वर में छह एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा। इसके अलावा 26, 27 व 28 नवंबर को भीड़ बढ़ने की वजह से शटल ट्रेन का संचालन दिल्ली से गढ़मुक्तेश्वर तक कराने का निर्णय लिया है। इस दौरान बुलंदशहर-दिल्ली के बीच शटल ट्रेन बंद रहेगी। इस ट्रेन में बुलंदशहर के दिल्ली, गाजियाबाद ड्यूटी करने वाले लोग ज्यादातर सफर करते हैं। इसी वजह से बुलंदशहर के यात्रियों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। जीआरपी सीओ ने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेनों का सामान्य दिनों में गढ़मुक्तेश्वर में ठहराव नहीं है। मेले को देखते हुए इनका ठहराव गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर किया है।

हापुड़ में आज से लागू होगा रूट डायवर्जन प्लान
गढ़ गंगा कार्तिक मेले के लिए पुलिस ने हाईवे-9 पर भारी वाहनों के लिए दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्ट कर दिया। ब्रजघाट की ओर आने जाने वाले भारी वाहनों को अलग-अलग मार्गों से निकाला जाएगा।  यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे से 29 नवंबर की रात 12 बजे तक यह योजना लागू रहेगी।

पुलिस ने जनपद से बाहरी हिस्सों से आने वाले और जिले से मुरादाबाद की ओर जाने वाहनों के लिए अलग अलग प्लॉन जारी किया है। भारी वाहनों में ट्रक, बस और अन्य व्यवसायिक शामिल हैं।

वाहनों के लिए व्यवस्था
दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहन दिल्ली से वाया डासना ईस्टर्न पेरीफेरल रोड सिकंदराबाद (बुलंदशहर) बुलंदशहर – नरौरा डिबाई -बबराला – बहजोई चंदौसी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

गजरौला से दिल्ली एंव गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायातः गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा चांदपुर- हल्दौर – बिजनौर मीरापुर बैराज मवाना मेरठ से गाजियाबाद होते हुए जाएंगे।
भारी वाहन लाल कुआं से दादरी, सिकंदराबाद तथा डासना से पेरीफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए बुलंदशहर, नरोरा, बबराला होकर मुरादाबाद जाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox