उत्तराखंड/उमा सक्सेना/- उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर आसमान से आफत बरस रही है। प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है और निकट भविष्य में इससे राहत की उम्मीद फिलहाल कम दिखाई दे रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ताज़ा चेतावनी के अनुसार कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना है, जिसके मद्देनज़र ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मैदानी जिलों में भी नहीं थमेगा पानी
सिर्फ पहाड़ ही नहीं, बल्कि मैदानी जिलों में भी बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिलों के लिए मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। इन जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जिससे भूस्खलन और जलभराव की समस्या भी बढ़ सकती है।
यलो अलर्ट वाले क्षेत्र
इसके साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के कुछ हिस्सों में भी यलो अलर्ट लागू किया गया है। यहां मध्यम से तेज बारिश के चलते निचले इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
24 सितंबर तक बरकरार रहेगा असर
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने जानकारी दी कि 24 सितंबर तक प्रदेशभर में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, वहीं आम जनता से अपील की गई है कि मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार