नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने दवा की तस्करी कर रहे कंबोडिया के दो नागरिकों को पकड़ा है। आरोपियों के बैग से 86.40 लाख रुपये की दवा बरामद हुई है। दवा के कागजात पेश नहीं करने और संतोषजनक जवाब नहीं देने पर दोनों को पकड़ा गया। इसके बाद सीआईएसएफ ने दोनो को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है।
सीआइएसएफ अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 10.12 बजे दो यात्री चेक इन एरिया में पहुंचे। दो यात्रियों की संदिग्ध गतिविधियों पर देखकर सीआईएसएफ कर्मियों को कुछ शक हुआ। कर्मियों ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों की पहचान सांग मैंघोर व देवोर सावुथ के रूप में हुई। दोनों कंबोडिया के रहने वाले हैं। इन्हें थाइलैंड के रास्ते फ्नोम पेन्ह जाना था। संदेह के आधार पर इन्हें सुरक्षा जांच के लिए अलग किया गया।
दोनों यात्रियों के चार अलग अलग बैग थे। बैग को एक्सरे मशीन से गुजारा गया। बैग में कुछ संदिग्ध वस्तु होने का पता चला। इसके बाद सभी बैग की तलाशी ली गई। सभी बैग से भारी मात्रा दवा बरामद हुई।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण