
मानसी शर्मा / – 25 फरवरी को आइ एम ए की द्वारका ब्रांच का चुनाव श्री हास्पिटल सेक्टर 12 द्वारका में सम्पन्न हुआ । चुनाव के द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, स्टेट प्रतिनिधि तथा ब्रांच प्रतिनिधि का चयन आइ एम ए द्वारका के सभी सदस्यों द्वारा किया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर डाक्टर प्रीतम पंकज तथा उपाध्यक्ष पद पर डाक्टर शरद चन्द्र श्रीवास्तव तथा डाक्टर रुचि अग्रवाल की जीत हुई।

इसके अलावा 9 सदस्यों का स्टेट प्रतिनिधि तथा 15 सदस्यों का ब्रांच प्रतिनिधि के लिए चयन हुआ। डाक्टर प्रीतम पंकज ने अपनी टीम की जीत के बाद सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वो द्वारका ब्रांच में लोकतंत्र को बढ़ावा देते हुए सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे तथा सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ द्वारका ब्रांच की बेहतरी के लिए तन मन से काम करेंगे। वो अपनी कार्य शैली में सबके सुझाव को महत्व देंगे। डाक्टरों की समस्याओं को प्रभावशाली तरीके से उचित फोरम पर उठायेंगे।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी