द्वारका जिला डीसीपी ने अवांछित तत्वों पर लगाई लगाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला डीसीपी ने अवांछित तत्वों पर लगाई लगाम

-दिल्ली पुलिस से सीसीटीवी कैमरा लगाने का निवेदन: रणबीर सोलंकी

नई दिल्ली/ –  द्वारका सेक्टर तीन, पॉकेट 16 स्थित आदर्श अपार्टमेंट एवं पालम ड्रेन के बीच से निकलने वाली सड़क के किनारे सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए डीसीपी को ज्ञापन दिया गया। यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है जो द्वारका, मधु विहार, राजापुरी, विश्वाश पार्क, भारत विहार, महावीर एन्क्लेव आदि इलाकों एवम स्कूलों, पार्कों व अस्पताल जैसी आवश्यक स्थानों पर जाने के लिए जोड़ता है।

समाजसेवी रणबीर सोलंकी, प्रधान- मधु विहार आरडब्ल्यूए एवम फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमेन ने बताया कि यह सड़क एक महत्वपूर्ण रास्ता है जिसका उपयोग स्कूली बच्ची, बुजुर्ग, मां, बहनों, बेटियों, सभी निवासियों व राहगीरों को उपरोक्त स्थानों से जोड़ने का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि ना समझ लोग इसी रास्ते के किनारे अनावश्यक रूप से कूड़े फेंक जाते है तथा अवांछित तत्वों (नशेड़ी/गंजेरी/चरसी) ने इसको अपना अड्डा बना लेते है इसी लिए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाना अति आवश्यक हैं।

उन्होंने डीसीपी महोदय से मुलाकात कर उन्हें सारी बातों से अवगत करा उन्हे लिखित ज्ञापन सौंपा। डीसीपी महोदय ने तत्काल अपने मातहतों को आदेश देकर इस कार्य को तत्काल पूरा करने का आदेश दिया है जिससे कोई अप्रिय दुर्घटना न हो साथ ही अपेक्षित गैरकानूनी क्रियाकलाप को रोका जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox