
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली़़/शिव कुमार यादव/- कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने एसोसिएशन के चेयरमैन पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। इस मुलाकात में पुलवामा में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया और इसकी जांच पर चिंता जताई।
महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पुलवामा में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों की दर्दनाक हादसे की आज़ तक जांच नहीं हुई जोकि गहन चिंता का विषय। अगर समय रहते केंद्रीय गृह मंत्रालय हेलिकॉप्टर मुहैया कराता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। हरियाणा कॉर्डिनेटर बलबीर सिंह के हवाले से माननीय सत्यपाल मलिक द्वारा पैरामिलिट्री जवानों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आज अर्ध सैनिक बलों के कारण संसद से सरहदों, कश्मीर से मणिपुर तक चाक चौबंद चौकसी के कारण राष्ट्र सुरक्षित है साथ ही राज्यों में अचानक से आई बाढ भुकंप के दौरान एनडीआरएफ जवानों द्वारा आम जान माल की सुरक्षा, बचाव एवं राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ जवानों की तारीफ की। देश के वास्तविक चौकीदारों को पुरानी पैंशन से वंचित किए जाने पर केंद्रीय सरकार के प्रति नाराजगी जताई। एडीजी श्री एचआर सिंह द्वारा सैनिक कल्याण बोर्ड की राज्यों में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड व अर्द्धसैनिक झंडा दिवस कोष की स्थापना ना होने पर रोष व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व एडीजी एचआर सिंह, एक्स आईजी पंजाब पुलिस, हरियाणा कॉर्डिनेटर बलबीर सिंह व महासचिव रणबीर सिंह शामिल हुए।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी